केदारनाथ यात्रा : कुबेर एवं भैरव ग्लेशियर के पास ग्लेशियर टूटने से पैदल यात्रा मार्ग आवाजाही हेतु हुआ बंद

केदारनाथ यात्रा : कुबेर एवं भैरव ग्लेशियर के पास ग्लेशियर टूटने से पैदल यात्रा मार्ग आवाजाही हेतु हुआ बंद
रुद्रप्रयाग। श्रीकेदारनाथ धाम में हो रही भारी बर्फवारी से केदारनाथ यात्रा को 3 मई को स्थगित किया गया था। वही धाम ओर पैदल मार्ग पर लगातार बारिश और बर्फवारी जारी है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि केदारनाथ धाम में विगत दिनों से हो रही भारी बारिश एवं बर्फबारी के कारण कुबेर एवं भैरव ग्लेशियर के पास ग्लेशियर टूटने के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग आवाजाही हेतु बंद हो गया है । यात्रा मार्ग को खोलने के लिए अधिशासी अभियंता डीडीएमए को अवगत करा दिया गया है। ग्लेशियर टूटने से किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना नही है । तथा केदारनाथ दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को पहले ही पुलिस व प्रशासन द्वारा यात्रियों को केदारघाटी के निचले पड़ावों में रोक दिया गया था। साथ ही वही सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए है। डीडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम यात्रियों की सुरक्षा हेतु यात्रा मार्ग के दोनो ओर तैनात है ।



