उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागहेल्थ

केदारनाथ धाम में ओपीडी के माध्यम से किया जा रहा स्वास्थ्य परीक्षण,

केदारनाथ धाम में ओपीडी के माध्यम से किया जा रहा स्वास्थ्य परीक्षण,

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में दर्शनों को पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने हेतु स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी धाम में डटे हुए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया ने अवगत कराया कि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य खराब हो जाता है तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्परता से स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार किया जा रहा है। जिसके लिए यात्रा मार्ग से श्री केदारनाथ धाम तक चिकित्सकों की तैनाती की गई है। चिकित्सकों द्वारा ओपीडी के माध्यम से श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आज (मंगलवार को) 1015 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कराया गया, जिसमें 864 पुरुष तथा 151 महिलाएं शामिल हैं तथा अब तक ओपीडी के माध्यम से 8911 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया है जिसमें 7195 पुरुष तथा 1716 महिलाएं शामिल हैं। आज 46 यात्रियों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि अब तक 286यात्रियों को ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!