उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

मदमहेश्वर पैदल मार्ग पर हुए अतिक्रम पर केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की कार्यवाही

लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठ। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग ने मदमहेश्वर धाम पैदल मार्ग पर हुए नये अतिक्रमण को हटाने की कवायद शुरू कर दी है तथा गुरूवार को पैदल मार्ग पर 8 स्थानो पर अवैध अतिक्रमण को हटा दिया गया है तथा अन्य स्थानो पर अवैध नये अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही जारी है। वही अकतोली – मदमहेश्वर पैदल यात्रा मार्ग से अतिक्रमण हटाने पर युवाओ व हक – हकूधारियो मे आक्रोश बना हुआ है । हक – हकूकधारियो का कहना है कि एक तरफ प्रदेश सरकार युवाओ को पर्यटन से रोजगार देने की बात कर रही है वही दूसरी तरफ केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग द्वारा युवाओ की दुकानो को हटाकर उनकी रोजी – रोटी के साथ खिलवाड किया जा रहा है। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग का कहना है कि मदमहेश्वर धाम सहित पैदल यात्रा पडा़वो पर जो भी पुराना अतिक्रमण है वह न्यायालय मे विचाराधीन है इसलिए पुराने अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर होगी मगर नये अतिक्रमण को बर्दाश्त नही किया जायेगा। बता चले कि इस बार मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलने के बाद मदमहेश्वर पैदल, मार्ग पर जूस – पानी की दुकाने खोलकर अपना रोजगार किया जा रहा था जिसका लाभ मदमहेश्वर धाम पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियो को भी मिल रहा था । गुरूवार को केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की 16 सदस्यीय टीम ने खटारा से कूनचट्टी तक 8 स्थानो पर अतिक्रमण हटा दिया है तथा मदमहेश्वर धाम मे नये अतिक्रमण को हटाने की कवायद जारी है। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के उच्चाधिकारियो का कहना है कि न्यायालय बुग्यालो के संरक्षण व संवर्धन के लिए सख्त हो चुका है फिर भी मदमहेश्वर पैदल यात्रा मार्ग पर अवैध अतिक्रमण जारी है जिसे बर्दाश्त नही किया जायेगा। वही मदमहेश्वर घाटी मे संचार सुविधा न होने से वन विभाग के अच्चाधिकारियो से वार्ता नही हो पाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!