उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग अपनी मां से बिछड़ी बिटिया, भीमबली पुलिस की सक्रियता से मिले परिजन

केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा के दौरान अपनी मां से बिछड़ गयी थी बिटिया।

केदारनाथ धाम यात्रा पैदल मार्ग में परिजन अपने बच्चों से आपस में बिछड़ जा रहे हैं। इन बिछड़ों को सकुशल ढंग से मिलाये जाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस  निरन्तर आपसी समन्वय के साथ कर्तव्य निर्वहन कर रही है।

बता दें , केदारनाथ धाम से दर्शन कर वापिस लौटने के दौरान कुमारी निष्ठा निवासी हल्द्वानी, उत्तराखण्ड  अपनी मां से पैदल रास्ते में बिछड़ गयी थी। परिजनों के स्तर से बालिका को ढूंढने का काफी प्रयास किया गया परन्तु वे अपनी बालिका से नहीं मिल पाये। इस सम्बन्ध में उन्होने स्थानीय पुलिस से मदद ली। चौकी प्रभारी भीमबली यशपाल सिंह रावत के अथक प्रयासों से उक्त बालिका को ढूंढकर उनकी मां से मिलवाया गया। अपनी बिटिया से मिलकर मां ने पुलिस का आभार प्रकट करते हुए अपने गन्तव्य के लिए प्रस्थान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!