उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

केदारनाथ हाइवे कई जगह बदहाल, स्थानीय लोगों में नाराजगी, यात्रा से पूर्व सुधार की मांग

फाटा। केदारनाथ धाम यात्रा शुरू होने में एक माह से भी कम का समय शेष है जबकि राजमार्ग के हालात खस्ताहाल बने हुए हैं। कतिपय स्थानों पर वाहनों की आवाजाही तक नहीं हो पा रही है। यात्रा प्रारंभ होने के बाद इन स्थानों पर जाम की स्थिति बनेगी जिस से तीर्थयात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
केदारनाथ यात्रा इस वर्ष 22 अप्रैल से प्रारंभ हो रही है जिसको लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है, वहीं गौरीकुंड हाइवे के हालात कतिपय स्थानों देवीधार, खुमेरा तथा रामपुर बाजार के समीप खस्ताहाल बना हुआ है, गत दिनों हुई बरसात से ही इन स्थानों पर राजमार्ग विभाग के तैयारियों की पोल खुल गई। भारी वाहन मिट्टी में फंसने लगे। जिस से स्थानीय लोगों को आवाजाही करने में खासी दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है।
खुमेरा निवासी अंकित राणा ने बताया कि देवीधार ओर खुमेरा पर राजमार्ग विभाग ने मार्च माह से कार्य को रफ्तार दी है जबकि इस स्थान पर सुरक्षा कार्यों को लेकर धन की स्वीकृति पहले हो चुकी थीं उन्होंने कार्यदाई संस्थाओं पर धीमी कार्य करने को लेकर नाराजगी जताई है। वहीं पूर्व प्रधान रामपुर प्रमोद सिंह रावत ने बताया कि रामपुर बाजार के समीप पिछले वर्ष स्लाइडिंग जोन जी का जंजाल बना हुआ है यहां पर घंटों तीर्थ यात्रियों को जाम में फंसना पड़ा वहीं इस वर्ष कार्यदाई संस्था की लेट लतीफी से कार्य धीमा हो रहा है, उन्होंने बताया गत दिनों हुई बरसात से यहां पर कीचड़ हो गया बड़े था छोटे वाहनों की आवाजाही खतरों भरी बनी रही। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बनी हुई है।
होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कल्पेश चौहान ने बताया कि यात्रा काल में प्रतिदिन छ से सात हजार वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में समय रहते स्लाइडिंग जोनों पर सुधार नहीं किया गया तो भीषण जाम की स्थिति बन सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!