
पांचवें दिन पांच प्रत्याशियों ने लिए नामांकन पत्र
ऊखीमठ।जनपद की केदारनाथ विधान सभा सीट पर उपचुनाव के लिए शनिवार को पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए।।
रिटर्निंग अधिकारी 07-केदारनाथ अनिल कुमार शुक्ला ने अवगत कराया है कि केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने एवं प्राप्त करने के पांचवें दिन किसी भी प्रत्याशी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया।
उन्होंने बताया कि आज पांचवे दिन 05 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए हैं, जिसमें आलोक कुमार, वीर सिंह बुढेरा, रणप्रीत सिंह, सुमंत तिवारी तथा मनोज रावत शामिल हैं। अब तक 11 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा चुके हैं।



