उत्तराखंडखेलमनोरंजनरुद्रप्रयाग

केदारघाटी सोशियल आर्गनाइजेशन का 25 वाँ खेल सांस्कृतिक व प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां शुरू

रिपोर्ट/केदारघाटी
गुप्तकाशी। केदारघाटी सोशियल आर्गनाइजेशन की ओर से रजत जयंती के अवसर पर 25वां खेल, सांस्कृतिक व प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आगामी 25 दिसंबर से आयोजन का शुभारंभ होगा एवं 31 दिसंबर तक मनाया जाएगा। प्रतियोगिता में कैरम एवं अंडर 18 शतरंज प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
बता दें कि, केदारघाटी सोशियल आर्गनाइजेशन केएसओ द्वारा पूर्व के वर्षों में इस कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित किया जाता रहा है। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री के साथ ही सामाजिक सगठनों के द्वारा शिरकत की जा चुकी है। इस आयोजन में गढ़वाली भाषा मे कमल व्यू का मंचन भी पूर्व के वर्षों में किया होता रहा है।
केएसओ के सांस्कृतिक सचिव ओमप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि 25 वर्ष पूर्व प्रारम्भ हुआ ये सफर बीच के कुछ वर्षों में केदारघाटी में घटित आपदा के कारण स्थगित रहा , लेकिन इस वर्ष पुनः क्षेत्रवासियों के द्वारा खेल सांस्कृतिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें इंडोर गेम कैरम प्रतियोगिता एवं अंडर 18 शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई है इसके साथ ही समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशालियों को समानित किया जाएगा। समारोह में लोक संस्कृति को लेकर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। खेल प्रतियोगिता के अध्यक्ष रवि पांडेय ने बताया कि केदारघाटी सोशियल आर्गनाइजेशन के रजत जयंती अवसर पर 121000 एक लाख इक्कीस हज़ार रूपये इनामी राशि के कैरम व शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें कैरम एकल में विजेता को 21000 रुपये व स्मृति चिन्ह उपविजेता को 11000 व स्मृति चिन्ह तथा कैरम युगल विजेता को 31000 रुपये व स्मृति चिन्ह एवं उपविजेता को 15000 व स्मृति चिन्ह पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही मुख्य आकर्षण अंडर 18 आयु वर्ग के लिए निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसमे विजेता को 1100 रुपये व स्मृति चिन्ह एवं उपविजेता को 551 व स्मृति चिन्ह दिया जाएगा।
इस अवसर पर मनोज पांडेय, माधव कर्नाटकी, पंकज पंवार, मदन अग्रवाल,दुर्गेश शुक्ला विनोद जमलोकी सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!