केदारघाटी सोशियल आर्गनाइजेशन खेल, सांस्कृतिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ समापन।
कैरम एकल में गिरीश विजेता, युगल में पंकज ओर भूपेंद्र रहे विजेता।
गुप्तकाशी। केदारघाटी सोशियल ऑर्गेनाइजेशन गुप्तकाशी द्वारा रजत जयंती के अवसर पर आयोजित कैरम और अंडर18 शतरंज प्रतियोगिता का आज समापन हो गया है। कार्यक्रम अवसर पर अतिथियों द्वारा सभी विजेता तथा उपविजेताओं को ट्रॉफी तथा नगद राशि के साथ सम्मानित किया गया। कैरम विजेता एकल को इक्कीस हजार तथा उपविजेता को ग्यारह हजार वहीं युगल विजेता को इकत्तीस हजार और उपविजेता को पंद्रह हजार की नगद राशि एवं स्मृत्ति चिन्ह दिया गया। इसके साथ ही टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सूरज नेगी को चुना गया। 
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती श्वेता पांडेय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का एक मंच प्राप्त होता है, खेल एवं सांस्कृतिक आयोजनों से क्षेत्र को पहचान प्राप्त होती है।इस प्रकार के आयोजन निरन्तर होते रहें।
बता दें कि, प्रतियोगिता में कैरम युगल में पंकज और भूपेंद्र विजेता तथा सूरज एवम अरविंद उपविजेता रहे। वही कैरम एकल प्रतियोगिता में गिरीश विजेता तथा उपविजेता भूपेंद्र रहे। इसके साथ ही टूर्नामेंट में अंडर 18 शतरंज प्रतियोगिता में दिव्यांसु विजेता तथा शौर्य नेगी उपविजेता रहे। प्रतियोगिता में शौर्य नेगी अंडर12 के विजेता रहे। शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को ग्यारह सौ नगद राशि तथा स्मृत्ति चिन्ह प्रदान किए गए।
गत 25 वर्षों से संगठन द्वारा लगातार खेल, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं को बढ़ावा दिलाने के लिए ऐसे आयोजन किए जाते रहे हैं। इस दौरान डा. जैक्स वीन नेशनल स्कूल के छात्र छात्राओं को उनके नाट्य जीतू बगड़वाल के सुंदर प्रस्तुति के लिए सभी पात्रों को सम्मानित किया गया । साथ ही कार्यक्रम में विशिष्ट प्रतिभाओं को केएसओ द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल प्रधान प्रेमसिंह नेगी, प्रधानसगठन अध्यक्ष सुभाष रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष मदन सिंह रावत, ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष मनोज पांडेय, माधव कर्नाटकी, ओमप्रकाश गोस्वामी, रवि पांडेय, सुरेंद्र नौटियाल, सुबोध राणा, कुलदीप असवाल, विनोद जमलोकी, वेद प्रकाश जमलोकी, रीना अग्रवाल, मनीष नेगी ,सुभाष अंथवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
Back to top button
error: Content is protected !!