उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरें

कार्तिकेय – कनकचौरी पारिस्थितिकी विकास समिति द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण 

स्थानीय उत्पादों को बनाने का दिया प्रशिक्षण

रूद्रप्रयाग। कार्तिकेय – कनकचौरी पारिस्थितिकी विकास समिति द्वारा स्थानीय महिलाओं और युवाओं के आजीविका संवर्द्धन हेतु मंगलवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रुद्रप्रयाग जनपद की पहली ईडीसी (इको डेवलपमेंट कमेटी) कार्तिकेय–कनकचौरी के अंतर्गत आयोजित हुआ।
इस अवसर पर मेसर्स ग्रीनहट ऑर्गेनिक ग्लोबल पहाड़ी द्वारा स्थानीय महिलाओं को मधुमक्खी पालन और चौलाई के लड्डू बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्तिक स्वामी मंदिर आने वाले पर्यटकों के लिए स्थानीय उत्पादों पर आधारित बाजार तैयार करना है। जिससे सीधे तौर पर स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें।
उपस्थित अधिकारी एवं मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने विश्वास जताते हुए कहा कि यह पहल न केवल स्वरोजगार को बढ़ावा देने में सहायक होगी, बल्कि क्षेत्रीय उत्पादों को पहचान दिलाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में रजत सुमन (प्रभागीय वनाधिकारी), देवेन्द्र पुण्डीर (उप प्रभागीय वनाधिकारी, रुद्रप्रयाग), तथा विक्रम नेगी अध्यक्ष, कार्तिक स्वामी मंदिर समिति कनकचौरी एवं अगस्त्यमुनि मेला समिति एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!