उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

रुद्रप्रयाग के स्वीली गांव की कंचन का IAS में हुआ चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

रुद्रप्रयाग के स्वीली गांव की कंचन का IAS में हुआ चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

रुद्रप्रयाग। पहाड़ की बेटियां खेल , साहित्य हो या सेना हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं।
बता दें कि जनपद रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक के भरदार क्षेत्र के स्वीली गांव की बेटी कंचन डिमरी का आईएएस में चयन हो गया है। स्वर्गीय घनानंद डिमरी की सुपौत्री एवं देवी प्रसाद डिमरी की पुत्री कंचन डिमरी के आईएएस में चयन होने से सम्पूर्ण परिवार एवं गाँव में खुशी का माहौल है। कंचन के पिता देवी प्रसाद डिमरी बीते कई वर्षो से दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में सामान्य नौकरी पर है। इस बेटी ने अपनी मेहनत और स्वयं के संसाधनों से सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाई है। कंचन ने बताया कि उन्होंने कठिन परिश्रम करते हुए सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!