उत्तराखंडदेशदेहरादूनफटाफट ख़बरेंराजनीति

बागेश्वर उप चुनाव में खिला कमल, कांग्रेस को मिली हार

बागेश्वर उप चुनाव में खिला कमल, कांग्रेस के हाथ लगी निराशा।

बागेश्वर उपचुनाव में बीजेपी ने मारी बाजी, बीजेपी प्रत्याशी पार्वती दास ने मात्र 2810 वोट से जीत दर्ज की, बीजेपी की पार्वती दास को 32192 जबकि कांग्रेस के बसंत कुमार को 29382वोट मिले है।

बागेश्वर उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार पार्वती दास ने जीत हासिल कर ली है। बागेश्वर की नई विधायक पार्वती दास बन गई हैं। जीत का अंतर हालांकि बहुत ज्यादा नहीं रह। चंदन रामदास के निधन से खाली हुई सीट पर बीजेपी ने उनकी पत्नी पार्वती दास को मैदान में उतारा था, जनता ने पार्वती दास को ही जिताकर विधायक बनाया। कांग्रेस के बसंत कुमार शुरुआत के 2 चरणों में आगे थे मगर उसके बाद वो लगातार पिछड़ते चले गए। मुकाबला दिलचस्प रहा लेकिन जीत बीजेपी की ही हुई। बागेश्वर की जीत के बाद बीजेपी को जश्न मनाने का एक और मौका मिल गया है। बीजेपी इसे सीएम धामी के बेहतर नेतृत्व की जीत बता रही है।

वहीं अन्य दल अर्जुन देव 840, भगवती प्रसाद 619, भगवती कोहली 263, नोटा 1214

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!