उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरें

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की कलश यात्रा के रूद्रप्रयाग पहुंचने पर भव्य स्वागत

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की कलश यात्रा के रूद्रप्रयाग पहुंचने पर भव्य स्वागत

रूद्रप्रयाग। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650 वीं जयंती को देश भर मैं 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा से 20 फरवरी 2027 संत गुरु रविदास महाराज जयंती तक पूरे देश भर में व्यापक अभियान के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की समता, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को व्यापक प्रसार करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों में सामाजिक समरसता एवं जन सहभागिता को सुदृढ़ किया जाना है। इसी जयंती के उपलक्ष में समरसता संकल्प अभियान के तहत उनकी जन्म स्थल गोवर्धनपुर वाराणसी से गुरु पूर्णिमा के दिन कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जहां से विभिन्न प्रांतो में यह यात्रा जाएगी।

इसी क्रम में उत्तराखंड के हरिद्वार भगवानपुर में स्थित गुरु रबिदास जी के मन्दिर में भव्य शोभा यात्रा के साथ यह कलश यात्रा पहुंची। इसी कलश यात्रा के तहत प्रदेश के सभी जनपदों के साथ साथ भव्य कलश यात्रा आज जनपद रुद्रप्रयाग मैं पहुंची। हरिद्वार से रुद्रप्रयाग कलश यात्रा के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन जमलोकी, भाजयुमों प्रदेश मंत्री अमित मेख़ंडी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनपद रुद्रप्रयाग मैं भव्य कलश याता पहुँचते ही संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर रुद्रप्रयाग में आयोजित कलश बंधन महारैली में भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा एवं जयकारों तथा ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। तदोपरांत कलश यात्रा अगस्त्यमुनि के बाल्मीकी मंदिर में पहुंची जहां स्थानीय लोगों ने भी पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया। तदोपरांत कलश की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई।

इस से पहले भाजपा जिला कार्यालय में भी विधि विधान के साथ कलश की पूजा अर्चना की गई।

इस दौरान भाजपा जिला कार्यालय एवं अगस्त्यमुनि के साथ साथ जनपद के विभिन्न नगरों में विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। भाजपा जिला कार्यालय मैं विचार गोष्ठी में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भारत भूषण भट्ट ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अगस्त्यमुनि बाल्मीकि मंदिर से कलश यात्रा अलग अलग कलश के साथ जनपद के प्रत्येक मंडलों में जाएगी ।जहां भव्य स्वागत कार्यक्रम के साथ मंडलों के अन्तर्गत मंदिरों में कलश की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाएगी तथा कलश की पवित्र मिट्टी को मंदिर के स्थानीय मिट्टी के साथ समाहित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में कलश मंगल, शुभारंभ और समृद्धि का प्रतीक है। यह अभियान संत रविदास जी के समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का महाअभियान है।

उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने सामाजिक विषमताओं के दौर में प्रेम, समानता और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने समाज को शिक्षा दी कि कोई व्यक्ति जन्म से नहीं, बल्कि अपने श्रेष्ठ कर्मों और मानव सेवा से महान बनता है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज से भेदभाव समाप्त नहीं होगा, तब तक सशक्त और समरस राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं है।

इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती पूनम कठैत ने कहा कि देश मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश मैं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से गरीब, दलित, वंचित और जरूरतमंद परिवारों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई गई हैं।

विचार गोष्ठी में कार्यक्रम को भाजयुमो प्रदेश महामंत्री अमित मेख़ंडी एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन जमलोकी ने भी संबोधित किया।

इस दौरान जिला महामंत्री अरुण चमोली,राय सिंह राणा जिला उपाध्यक्ष विनोद देवशाली, अनु. मोर्चा जिला अध्यक्ष हर्ष लाल, अनु. मोर्चा जिला महामंत्री देवेंद्र उखियाल,अमित टम्टा, जिला मंत्री भूपेंद्र बिष्ट ,जिला कार्यालय प्रभारी सुनिल नौटियाल,जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, भगवान सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य गंभीर बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मनोज राणा ,शशी नेगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीनंद जनलोकी,रामचंद्र गोस्वामी महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुषमा देवी , महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रोशनी रौथाण, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंजू धीरवान , ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सतीश प्रसाद गोस्वामी,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आशीष कंडारी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!