उत्तराखंडगांवधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

भगवती चामुण्डा केदारनाथ धाम की दिवारा यात्रा कर पहुंची जाल मल्ला, अपने मूल स्थान में हुई विराजमान

ऊखीमठ। कालीमठ घाटी के सीमान्त गांव चौमासी , जाल मल्ला , जाल तल्ला ,खोन्नू व चिलौण्ड के ग्रामीणो की अराध्य देवी भगवती चामुण्डा की चल विग्रह उत्सव डोली अनेक देवी – देवताओ के निशाणो के साथ जगत कल्याण के लिए अपने भण्डार गृह जाल मल्ला मे तपस्यारत हो गयी है। भगवती चामुण्डा के दिवारा यात्रा के जाल मल्ला पहुंचने पर श्रद्धालुओ ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। भगवती चामुण्डा की चल विग्रह उत्सव डोली सहित अनेक देवी – देवताओ के निशाणो के भण्डार गृह मे विराजमान होने पर प्रथम चरण की दिवारा यात्रा का समापन हो गया है तथा दूसरे चरण की भूवैकुण्ड मोक्ष धाम बद्रीनाथ धाम की यात्रा अगले वर्ष शुभ लगनानुसार शुरू होगी। सोमवार को ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्य अमित देवशाली , राजेन्द्र प्रसाद देवशाली , राहुल देवशाली , हिमांशु भट्ट और , पुरूषोत्तम भट्ट ने कविल्ठा गांव मे पंचाग पूजन के तहत विधि – विधान से अनेक पूजाये समपन्न कर भगवती चामुण्डा , रूच्छ महादेव, कोटि माहेश्वरी , जाखराजा सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओ का आवाहन कर आरती उतारी तथा ठीक 9 बजे भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा कविल्ठा गांव से विदा हुई । भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के कविल्ठा गांव से विदा होने पर असंख्य भक्तो ने अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री व लाल पीले वस्त्र अर्पित कर भावुक क्षणो के साथ विदा किया । भगवती चामुण्डा कि दिवारा ने कोटमा व खोन्नू गांवो का भ्रमण कर भक्तो की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया तथा दोपहर 1 बजे जाल मल्ला पहुंचने पर भक्तो ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। दो बजे भगवती चामुण्डा ने अपनो भक्तो को आशीर्वाद दिया तथा जगत कल्याण के लिए अपने भण्डार गृह मे विराजमान हुई। इस मौके पर राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट , दिवारा यात्रा समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी , संरक्षक कृपाल सिंह राणा , त्रिलोक सिंह रावत, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी , सचिव कीरथ सिंह राणा , कोषाध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत , दिनेश सत्कारी , मोहन सिंह राणा , मुलायम सिंह तिन्दोरी , कलम सिंह तिन्दोरी ,राय सिंह तिन्दोरी , प्रधान प्रदीप राणा ,पूर्व प्रधान अरविन्द राणा , रामचन्द्र राणा , राय सिंह राणा , भगत सिंह तिन्दोरी, महिपाल सिंह तिन्दोरी , विनोद सिंह राणा , पूर्ण सिंह रावत, राजेन्द्र सत्कारी , भरत सिंह तिन्दोरी , सन्तोष राणा , बीरेन्द्र सत्कारी सहित कविल्ठा ,कोटमा , खोन्नू, चिलौण्ड, जाल तल्ला , जाल मल्ला , चौमासी गांवो के जनप्रतिनिधि , ग्रामीण व सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!