उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागशिक्षासाहित्य

भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित जय कार्तिक स्वामी भजन माला पुस्तक का विमोचन समारोह

लक्ष्मण सिंह नेगी

अगस्तमुनि / ऊखीमठ। क्रौच पर्वत पर विराजमान देव सेनापति भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित जय कार्तिक स्वामी हिन्दी गढ़वाली भजन माला पुस्तक का विमोचन समारोह अगस्तमुनि मे सम्पन्न हुआ । विमोचन समारोह मे केदार घाटी के साहित्यकार, लेखको व जनप्रतिनिधियो ने बढ़ – चढ़कर भागीदारी की । विमोचन समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने कहा कि भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित पुस्तक के प्रकाशन से कार्तिक स्वामी तीर्थ का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा तथा भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा जन – जन तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि केदार घाटी के पग – पग पर करोड़ो देवी – देवता विराजमान है इसलिए हर तीर्थ का व्यापक प्रचार-प्रसार होने से स्थानीय तीर्थाटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा तथा केदार घाटी के हर तीर्थ की धार्मिक महत्ता देश – विदेश तक पहुंचेगी। उन्होने पुस्तक के लेखक व केदार घाटी के पत्रकार लक्ष्मण सिंह नेगी के प्रयासो की भूरि – भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि कार्तिक स्वामी तीर्थ के प्रचार-प्रसार मे उनका योगदान अग्रणी रहा है । वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शास्त्री ने कार्तिक स्वामी के जीवन चरित्र व क्रौच पर्वत की धार्मिक महत्ता पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान कार्तिक की तपस्थली कुमार लोक व प्रकृति ने अपने वैभवो का भरपूर दुलार दिया है । उन्होने पुस्तक के लेखक को कार्तिक स्वामी तीर्थ का व्यापक प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया से भी करने की सलाह दी । केदार घाटी के प्रसिद्ध रंगकर्मी लखपत राणा ने कहा कि कार्तिक स्वामी की महिमा अपार है तथा तीर्थ का चहुंमुखी विकास प्रगति के तथ पर अग्रसर है । विमोचन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कार्तिकेय मन्दिर समिति अध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार व पर्यटन विभाग के सहयोग से कार्तिक स्वामी तीर्थ मे प्रति वर्ष दक्षिण भारत के विद्वान आचार्यो द्वारा 108 शंख बलम पूजा का आयोजन किया जा रहा है जो कि इस वर्ष आगामी 18 मई को सम्पन्न होगा । विमोचन समारोह का संचालन वी पी बमोला ने किया। कार्यक्रम के अन्त मे दो मिनट का मौन रखकर केदारनाथ विधानसभा की पूर्व विधायक स्वर्गीय शैलारानी रावत, कार्तिकेय मन्दिर समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय शत्रुघ्न सिंह नेगी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी । इस मौके पर शिक्षा मंत्री प्रतिनिधि अनूप सेमवाल, उमा कैन्तुरा ,रूचि रावत, कपूरी देवी , भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष अर्जुन नेगी ,अगस्तमुनि मनोज राणा , व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी , ग्राम पंचायत आगर प्रशासक दलेव राणा , वीरागंना संगठन अध्यक्ष माधुरी नेगी , रजनी शर्मा , पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य घिमतोली , मगन सिंह नेगी , बाबा केदारनाथ दास सेवा मण्डल अध्यक्ष चन्द्र सिह नेगी , सचिव प्रमेन्द्र रावत, आलोक नेगी , मनोज बेजवाल, जसपाल भारती , हरिहर रावत, सनोज गुसाई, अजीत बर्त्वाल, पंकज पुरोहित, प्रमेन्द्र रावत सहित विभिन्न क्षेत्रो के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!