उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

जन संवाद कार्यक्रम में मनरेगा, बिजली-पानी, आवास समेत अन्य मुद्दों पर 17 शिकायतें हुई दर्ज, 11 का जिलाधिकारी ने मौके पर किया निराकरण

जन संवाद कार्यक्रम में मनरेगा, बिजली-पानी, आवास समेत अन्य मुद्दों पर 17 शिकायतें हुई दर्ज, 11 का जिलाधिकारी ने मौके पर किया निराकरण

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी डाॅ सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में लगे जन संवाद कार्यक्रम में जनपद भर से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। संवाद कार्यक्रम में मनरेगा, बिजली-पानी आपूर्ति, आवास समेत अन्य मुद्दों पर 17 शिकायतें मिली, जिसमें से 11 का जिलाधिकारी ने मौके पर ही निराकरण करवाया। वहीं अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को एक सप्ताह के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी जायज शिकायत का समाधान तय समय पर नहीं हुआ तो संबंधित विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जन संवाद कार्यक्रम में बिजरकोट ग्राम से पहुंचे सैन सिंह ने अपने आवास में क्षति का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि गांव में सड़क निर्माण के दौरान उनकी घर की छत पर बोल्डर गिर गया था, जिससे घर की छत को बहुत नुकसान पहुंचा वहीं घर पर भी दरार आ गई, उन्होंने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेते हुए मुआवजा देने की मांग की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर पूरे मामले की जांच कर शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं कमेड़ा निवासी विनीता देवी ने क्षतिग्रस्त भवन हेतु आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की, जिलाधिकारी ने एसडीएम रूद्रप्रयाग को मौके पर निरीक्षण कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। बुरावा के ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन में हो रही अनीमियतता की शिकायत दर्ज की। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को गांव में निरीक्षण कर समस्या सुलझाने के निर्देश दिए। बेला निवासी विनीता देवी ने आवासीय भवन के किनारे सुरक्षा दीवार लगाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। जवाड़ी निवासी महावीर सिंह ने ईलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आम जनता की शिकायतों एवं समस्याओं का स्वतः संज्ञान लेने को कहा। एक शिकायत बार-बार न उठे इसके लिए तय समय में समस्याओं का निस्तारण कर आवेदक को सूचित करने के निर्देश भी दिए।
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एल-1 एवं एल-2 के स्तर पर जो भी शिकायतें लंबित हैं उनका निस्तारण तत्परता से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में एल-1 पर 112 तथा एल-2 पर 89 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित हैं। सर्वाधिक पेयजल की 21, ग्राम्य विकास की 14, लोक निर्माण विभाग की 11, राजस्व की 06 एवं वन विभाग और बिजली विभाग की 05 शिकायतें लंबित हैं। जिसके लिए उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि उनके स्तर पर जिन शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया है वह शीघ्रता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर जो भी शिकायतें दर्ज हो रहीं हैं उनकी भी प्रत्येक सप्ताह समीक्षा की जाएगी इसके लिए सभी अधिकारी शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरती जाए।
इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल, परियोजना निदेशक विमल कुमार, उप जिलाधिकारी जखोली परमानंद राम, रूद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्धनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा, आबकारी अधिकारी दीपाली शाह, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!