उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंहेल्थ

किशोर स्वास्थ्य दिवस में 40 किशोर-किशोरियों की बीएमआई व एनिमिया की स्क्रीनिंग व काउंसलिंग

किशोर स्वास्थ्य दिवस में 40 किशोर-किशोरियों की बीएमआई व एनिमिया की स्क्रीनिंग व काउंसलिंग

रुद्रप्रयाग।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में अगस्त्यमुनि ब्लाक के ग्राम बनियाड़ी में आयोजित किशोर स्वास्थ्य दिवस में 40 किशोर-किशोरियों की बीएमआई व एनिमिया स्क्रीनिंग व काउंसलिंग की गई। इस अवसर पर महावारी स्वच्छता पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में रूचि व महक अव्वल रहीं। वहीं, किशोर पोषण विषय पर आयोजित पोस्टर स्पर्धा में अनुराग व शिवम ने बाजी मारी।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 विमल सिहं गुसाईं ने बताया कि एनएचएम के अंतर्गत 10-19 आयु वर्ग के किशोर किशोरियों के स्वास्थ्य को लेकर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत वर्ष भर में 07 किशोर स्वास्थ्य दिवसों का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में अगस्त्यमुनि ब्लाक के बनियाड़ी में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया।
किशोर स्वास्थ्य दिवस के मौके पर 40 किशोर-किशोरियों की बीएमआई, एनिमिया स्क्रीनिंग तथा काउसलिंग की गई। काउंसलर आरकेएसके जयदीप कुमार ने कहा कि किशोर अवस्था विकास की एक महत्वपूर्ण अवस्था है, जिसमें न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक बदलाव के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने किशोर अवस्था से संबंधित समस्याओं को लेकर काउंसलिंग भी की। उन्होंने किशोर-किशोरियों से जुड़ी किसी भी समस्याओं की काउंसलिंग हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में स्थापित किशोर स्वास्थ्य क्लीनिक में सपंर्क करने की अपील की। एएनएम विजया आर्य ने महावारी स्वच्छता को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
किशोर दिवस के द्वितीय सत्र में निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माहवारी स्वच्छता पर आधारित निबंध प्रतियोगिता के 10 से 14 आयु वर्ग में रूचि 15-19 आयु वर्ग में महक अव्वल रहीं, जबकि पोस्टर प्रतियोगिता के 10-14 आयु वर्ग में अनुराग व 15 से 19 आयु वर्ग में शिवम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर जलजनित रोगों से बचाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बताया कि डेंगू, मलेरिया आदि जनजनित रोग रूके हुए पानी में मच्छर पनपने से होता है। लिहाजा इनसे बचने के लिए सबसे अच्छा उपाय यह है कि मच्छर को पनपने ही न दें, इसके लिए घरों के आस-पास पानी एकत्रित न होने दें, उन्होने जल भंडारण की वस्तुओं को ढक कर रखने, कूलर, फूलदान, टंकी आदि ऐसी चीजें जहां पानी एकत्र हो सकता है वहां पानी एकत्र न होने देंने व इन स्थानों पर सप्ताह में एक बार सफाई करने पर जोर दिया। उन्होंने गांव के पेयजल टैंक की नियमित सफाई व पेयेजल टैंक में नियमित क्लोरिनेशन करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!