उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

किशन महिपाल के गीतों के साथ जागतोली दशज्यूला महोत्सव का हुआ समापन

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। दशज्यूला क्षेत्र के हृदय स्थली के नाम से विख्यात जागतोली के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव के समापन अवसर पर लोक गायक किशन महिपाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जिसका दर्शको ने देर सांय तक भरपूर लुफ्त उठाया। साथ ही पुरूस्कार वितरण व खटी, मीठी यादों के साथ जागतोली दशज्यूला महोत्सव का समापन हो गया है। तीन दिवसीय जागतोली महोत्सव के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि दशज्यूला क्षेत्र प्राचीन काल से धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक, शिक्षा का केन्द्र बिन्दु रहा है इसलिए दशज्यूला क्षेत्र की विशिष्ट पहचान है। उन्होंने कहा कि दशज्यूला क्षेत्र के पग – पग को प्रकृति ने भरपूर दुलार दिया है इसलिए यहाँ आने की बार – बार लालसा बनी रहती है। उन्होंने जागतोली दशज्यूला महोत्सव मंच निर्माण के लिए दस लाख रुपये देने की घोषणा की। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने कहा कि पौराणिक मेले हमारे संस्कृति को जीवित रखने के साथ ही भाईचारा के द्योतक है इसलिए पौराणिक मेलों के संरक्षण व संवर्धन के लिए सामूहिक पहल होनी चाहिए। महासचिव कालिका काण्डपाल ने दशज्यूला ने नन्दाष्टमी पर जागतोली में लगने वाले मेले की धार्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों को रूबरू करवाया जबकि महोत्सव अध्यक्ष जयवर्धन काण्डपाल ने आगन्तुकों व आमजनमानस का आभार व्यक्त किया। तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव के समापन अवसर पर लोक गायक किशन महिपाल ने हम छा लाल तेरा, जय बद्री विशाल से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया तथा हे भाना रंगीली भाना, हे रूणी सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जिसका दर्शकों ने देर सांय तक भरपूर आनन्द उठा जबकि भरत मैखुरी, अनूप नेगी, मोन्टी मनवाल, शुभम डगवाल ने संगीत पर साथ दिया। लोक गायक किशन महिपाल के अलावा अंशी देवी, दिगम्बर नेगी, सतवीर जग्गी, शुभम, मानशी ने भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बीरेन्द्र बर्त्वाल, आशुतोष पुरोहित, राजेन्द्र काण्डपाल, नमिता देवी काण्डपाल ताजवर फरस्वाण ने महोत्सव का संचालन सयुंक्त रूप से किया। तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव के समापन अवसर पर आयोजक मण्डल द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले नौनिहालों, महिलाओं को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संरक्षक लखपत सिंह भण्डारी, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमन जमलोकी, संयोजक निधे किशोर काण्डपाल, विकास डिमरी, सुनील नौटियाल, अमित प्रदाली, भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष त्रिलोचन भटट्, महामंत्री अर्जुन नेगी, लक्ष्मण बर्त्वाल, आशा काण्डपाल, चन्दन नेगी, अनिल सेमवाल, पूर्ण सिंह नेगी, प्रेम सिंह नेगी , राजेन्द्र करासी, ललिता काण्डपाल, जयकृत नेगी, पंकज काण्डपाल, विपिन विन्दोला, दीपक चमोली, सतेन्द्र नौटियाल, रोहित राणा, संजय नेगी, प्रह्लाद रावत, प्रदीप शर्मा, रवि दत्त पुरोहित,सुदर्शन नेगी, धनपाल बासकण्डी, रोशन भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी, चौकी प्रभारी योगेन्द्र कुमार सहित महोत्सव पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, व ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!