हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी में गजब कारनामा, गणित के पेपर में पूछे लॉ के सवाल, परीक्षा की रद्द..

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी में गजब कारनाम, गणित के पेपर में पूछे लॉ के सवाल, परीक्षा की रद्द
ब्यूरो। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में गणित के प्रश्नपत्र में लॉ के सवाल आने का मामला सामने आया है। प्रश्नपत्र खोलने पर जब इसका पता चला तो आनन-फानन में परीक्षा स्थगित कर उसकी नहीं तिथि तय कर दी गई। इसे लेकर गुस्साए छात्रों ने हंगामा किया।
विश्वविद्यालय में गुरुवार सुबह 8 से 10 बजे की पाली में बीए व बीएससी का गणित कंपलेक्स एनालिसिस का पेपर था। छात्रों ने बताया कि छात्रों को उत्तर पुस्तिका में बांट दी गई थी। छात्रों ने रोल नंबर आदि लिख दिए थे, इसके बाद प्रश्नपत्र खोला तो उसमें गलत प्रश्नों की गलती सामने आई। इस पर परीक्षा स्थगित होने की बात कहकर छात्रों को परीक्षा कक्ष से बाहर भेज दिया गया। छात्रों ने कहा कि उक्त परीक्षा का बैक पेपर देने दूरदराज से छात्र पहुंची थे। विश्वविद्यालय की गलती का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ा, उनका समय व धन बर्बाद हुआ।



