
केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव गुप्तकाशी में गौ मांस का प्रकरण।
स्थानीय जनता ने पुलिस थाना गुप्तकाशी का किया घेराव।
काशी विश्वनाथ की धरती में आखिर इतना बड़ा गंदा काम।
नजीमाबाद से गौ मांस आने की अफवाहे फैलने पर गुप्तकाशी में लोगों ने जमकर काटा हंगामा
मांस का निरीक्षण करने पर निकला बकरे का मांस
केदारघाटी की जनता ने पुलिस पर लगाये गुपचुप तरीके से कार्यवाही करने के आरोप
गुप्तकाशी। केदारनाथ यात्रा के सबसे मुख्य पड़ाव और केदारघाटी के मुख्य बाजार गुप्तकाशी में बाहर से गौ मांस आने की झूठी अफवाहों के बीच जनता ने जमकर बबाल काटा। इस बीच रुद्रप्रयाग से लेकर गुप्तकाशी तक धरना-प्रदर्शन किया, लेकिन बाद में हकीकत कुछ ओर ही निकली। गुप्तकाशी में गौ मांस नहीं, बल्कि बकरे का मांस निकला। एक मांस विक्रेता ने नजीमाबाद से कटा हुआ बकरे का मांस मंगवाया था, लेकिन स्थानीय जनता ने इसे कुछ ओर ही समझ दिया और जमकर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत करवाया।
केदारघाटी के मुख्य बाजार और केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गुप्तकाशी में कल देर सांय नजीमाबाद से गौ मांस आने की अफवाहे फैल गई। इस बीच आज गुप्तकाशी के व्यापारियों ने बाजार को बंद रखते हुये बाजार और थाने में प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं पूरे जिले में इसके विरोध में प्रदर्शन होने लगा। आज सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पशु चिकित्सक से मांस का निरीक्षण करवाया। निरीक्षण के दौरान पता चला कि यह मांस गौ का नहीं, बल्कि बकरे का है। अब केदारघाटी की आक्रोशित जनता पुलिस पर ही आरोप लगा रही है। घाटी के जनप्रतिनिधियों का कहना है कि पुलिस ने क्या कार्यवाही की। इसका कुछ पता नहीं है। अगर पुलिस ने कुछ कार्यवाही की है तो उसका उजागर सबके सामने होना चाहिये। पुलिस भी मांस विक्रेताओं के साथ मिली हुई है।
वहीं स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पुलिस ने क्या कार्यवाही की इसका कुछ भी पता नही है।वहीं उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा कोई भी कार्यवाही की गई है तो सबके सम्मुख उसको उजागर किया जाए।
इधर, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल का कहना है कि एक मांस विक्रेता ने नजीमाबाद से मछली और बकरी का कटा हुआ मांस यहां मंगवाया था। जनता ने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। आइस बाॅक्स में बीस किलो से अधिक मांस था। इसका पशु चिकित्सक की ओर से निरीक्षण किया गया तो वह बकरे का निकला। कटे हुये मांस से लोगों की तबीयत खराब हो जाती, इसलिये इसको नष्ट किया गया। यह गलत अफवाह थी।
साथ ही उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा यह स्थान आस्था का केंद्र है यहां इस प्रकार का कोई भी कृत्य होगा तो पुलिस सदैव जनता के साथ खड़ी रहेगी।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख उखीमठ श्वेता पांडेय, कनिष्क प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल, जिप सदस्य गुप्तकाशी गणेश तिवारी, प्रधान सगठन अध्यक्ष सुभाष रावत , प्रधान गुप्तकाशी प्रेम सिंह नेगी, पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल, व्यपार संघ अध्यक्ष गुप्तकाशी मदन सिंह रावत, राय सिंह राणा, रीना अग्रवाल, किरन शुक्ला, बिपिन सेमवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यपारी, ग्रामीण मौजूद रहे।
मीट की दुकान को प्रशासन के द्वारा किया गया सीज
गौ मांस गुप्तकाशी लाने के मामले को तूल पकड़ता देख थाना गुप्तकाशी में उपजिलाधिकारी उखीमठ जितेंद्र वर्मा पहुंचे उनके द्वारा जनता को अस्वस्त किया गया की उक्त व्यक्ति के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही की जाएगी। वहीं स्थानीय जनता की मांग पर उसकी दुकान को सीज किया गया।
साथ ही उन्होंने बताया कि जांच होने तक दुकान को सीज रखा जाएगा। साथ अवैध रूप से मांस के व्यपार के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।
वहीं प्रशासन द्वारा शान आलम एवं मोहम्मद उमर की दुकानों को सीज किया गया, साथ ही जिस वाहन स्वामी की विरूद्ध भी कार्यवाही करने हेतु बताया गया।



