महिला की गोली मारकर हत्या करने के बाद पति हुआ फरार

रूद्रप्रयाग में गोली मारकर महिला की हत्या
रूद्रप्रयाग। देवभूमि की शांत वादियों में अपराध की गति तीव्रता के साथ बढ रही है आज दोपहर 12 बजे रूद्रप्रयाग के अमसारी बाजार में एक व्यक्ति ने एक महिला को गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार पूजा देवी अपनी माँ की सहेली के साथ रूद्रप्रयाग के अमसारी बाजार में रह रही थी, पूजा की अपने पति राजीव त्यागी से कुछ समय से अनबन चल रही थी। बताया जा रहा राजीव त्यागी दिल्ली का रहने वाला है और इन दिनों वह रूद्रप्रयाग में पति के साथ रह रहा था। आज दोपहर 12 बजे पूजा पति राजीव अमसारी में आया, बताया जा रहा है कि राजीव ने किचन में पूजा पर गोली मारकर उसकी हत्या कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और उन्होंने क्राइम सीन को सीज कर छान बीन शुरू कर दी। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। फिलहाल पुलिस आरोप की ढूंढ खोज में जुट गई है।




