उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंमनोरंजन

पर्यटन गांव सारी में आयोजित 11 दिवसीय रामलीला मे प्रतिदिन सैकड़ो राम भक्त शामिल होकर पुण्य कर रहे अर्जित

लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठ। केदार बद्री मानव श्रम समिति के तत्वावधान व जागर गायिका रामेश्वरी भट्ट तथा मोहन भट्ट के सहयोग से पर्यटन गांव सारी के ओमकार दूधाधारी शिव नारायण मन्दिर परिसर मे आयोजित 11 दिवसीय राम लीला का मंचन मे प्रतिदिन सैकड़ो राम भक्त शामिल होकर पुण्य अर्जित कर रहे है। राम लीला मंचन से तुंगनाथ घाटी सहित पर्यटक गांव सारी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। राम लीला मंचन मे सभी पात्रो का अभिनय महिलाओ द्वारा निभाया जा रहा है तथा राम लीला के पांचवे दिन सीता हरण लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। आगामी पांच अप्रैल को राजतिलक के साथ 11 दिवसीय राम लीला का समापन होगा। राम लीला के पांचवे दिन देवाधि अतिथि के रूप मे शिरकत करते हुए केदारनाथ धाम के प्रधान पुजारी शिव शंकर लिंग ने कहा कि रामचन्द्र के संघर्षो से मनुष्य को जीवित पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा मिलती है। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि तुंगनाथ मे पहली बार ऐतिहासिक महिला राम लीला मंचन गांव की महिलाओ के लिए प्रेरणादायक है। वेदपाठी विश्व मोहन जमलोकी ने कहा कि सुमति से सुख की प्राप्ति होती है। विशिष्ट अतिथि श्याम सिंह नेगी ने सभी महिलाओ पात्रो की भूरि – भूरि प्रशंसा की। सीताहरण लीला मंचन मे रामेश्वरी भट्ट – राम , प्रतिभा नेगी – लक्ष्मण, आरती गुसाई – सीता , विलोचना रावत – रावण , अनीता चौधरी – मारिच , रेखा उनियाल – हनुमान, मीना बहुगुणा – बालि , खुशी नेगी – सुग्रीव, विजया बासकण्डी – शबरी , पुष्पा रावत – जटायु , सतेश्वरी देवी – नल , लक्ष्मी नेगी – नील , कल्पेश्वरी – सुपर्णखा, हेमलता बिष्ट – तारा का अभिनय अदा किया तथा सुदर्शन भण्डारी व दीपक कुवर द्वारा संगीत पर साथ दिया जा रहा है जबकि दिलवर नेगी द्वारा मंच संचालन किया जा रहा है । इस मौके मठापति राम प्रसाद मैठाणी , वन पंचायत सरपंच कुवर सिंह नेगी , सुरेन्द्र सिंह धरिया , रिवाधर मैठाणी , सुबोध मैठाणी ,नव युवक मंगल दल अध्यक्ष धर्मेन्द्र भट्ट ,महिला मंगल दल अध्यक्ष मंजू देवी ,कुसुम देवी ,पूर्व प्रधान राजेश्वरी देवी , आरजू गुसाई , भरत भट्ट, उमेद भट्ट, सुन्दर भट्ट , जीतपाल सिंह नेगी, जयपाल भट्ट ,बलवीर सिंह नेगी, रितिक रावत , राकेश राणा , पंकज राणा सहित सैकड़ो दर्शक मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!