उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागरोजगार

होटल एसोसिएशन केदारघाटी ने यात्रा के दौरान होने वाली विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

ब्यूरो। श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान होने वाली अनियमिताओं को लेकर श्री केदारधाम होटल ऑनर्स एसोसिएशन केदारघाटी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन प्रेषित किया।
गुरुवार को श्री केदारधाम होटल ऑनर्स एसोसिएशन केदारघाटी के प्रतिनिधिमंडल ने केदारनाथ यात्रा के दौरान सड़क, विद्युत, पेयजल, सफाई, पार्किंग, यात्रा रजिस्ट्रेशन सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी प्रतीक जैन से मुलाकात की। व्यवसायियों ने जिलाधिकारी के सम्मुख यात्रा के दौरान अनियमित विद्युत कटौती की रोकथाम की मांग की साथ ही यात्रा पड़ावों में पेयजल एवं सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु भी कहा गया। व्यवसायियों ने कूड़ा निस्तारण के लिए प्रत्येक बाजारों में उपयुक्त स्थान चयनित किया जाय हेतु भी बताया। वहीं सीतापुर सोनप्रयाग के मध्य लगने वाले जाम से निजात पाने हेतु वैकल्पिक मार्ग बनाने हेतु कहा गया, जिसमें सोनप्रयाग पार्किंग तथा सीतापुर पार्किंग क्षेत्र को मंदाकिनी के किनारे से जोड़ कर मई जून माह में लगने वाले जाम से निजात मिल सके। जिलाधिकारी ने होटल व्यवसायियों को यात्रा से पूर्व समस्त व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।
होटल एसोसिएशन केदारघाटी के अध्यक्ष धर्मेश नौटियाल ने बताया कि पिछले वर्ष केदारनाथ यात्रा के दौरान हुई समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया गया जिसमें यात्रा से पूर्व गौरीकुंड हाइवे के डेंजर जोन पर कार्य की गति तेज करने तथा सड़क पर पड़े गड्ढों को दुरुस्त करने की मांग की गई तथा विद्युत, पेयजल एवं सफाई व्यवस्था में सुधार हेतु भी कहा गया। सचिव मनोज सेमवाल ने बताया चारधाम यात्रा के दौरान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की बाध्यता समाप्त की जाय तथा पूर्व की भांति ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन केंद्र भी संचालित किए जाएं। जिस से चारधाम यात्रा में बिना रेजिस्ट्रेशन के केदारघाटी पहुंचे तीर्थयात्री को भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्राप्त हो सके। साथ ही कतिपय यात्रा पड़ावों पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं उन पड़ावों पर स्थान चयनित कर पार्किंग स्थल विकसित किए जाएं। इस दौरान कोषाध्यक्ष मंजीत गजवान, नंदलाल, धीरेन्द्र रावत मौजूद रहे।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!