उत्तराखंड

चीरबासा हैलीपैड़ पर हैली ने भारी उड़ान , अतिवृष्टि से बाधित चल रहा था हेलीपैड, एसडीआरएफ ने किया मलबा साफ

चीरबासा हैलीपैड़ पर हैली ने भारी उड़ान , अतिवृष्टि से बाधित चल रहा था हेलीपैड, एसडीआरएफ ने किया मलबा साफ

अतिवृष्टि से बाधित चल रहा चीरबासा हैलीपैड़ हैली सेवाओं के लिए हुआ तैयार

रेस्क्यू कार्यों को सुगमता से करने में मिलेगी मदद

रूद्रप्रयाग। केदारघाटी में अतिवृष्टि के बाद से कई मार्ग आवाजाही हेतु बंद हो गए थे। जिन्हें खोले जाने के लिए विभिन्न रेस्क्यू टीमें लगातार अभियान चलाए हुए है।

शनिवार को जिला प्रशासन को बड़ी कमियाबी तब मिली जब एसडीआरएफ की टीम ने भूस्खलन के चलते बंद पड़े चीरबासा हेलीपैड को दुरुस्त किया। यह हेलीपैड दुरुस्त होने से रेस्क्यू अभियान में बड़ी मदद मिली।

शनिवार को कमांडेंट एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा अपनी टीम के साथ भीमबली हैलीपैड पर उतरे जहां से पैदल ट्रैक को ठीक करते हुए चीरबासा पहुंचे। उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग के मुख्य पड़ाव चीरबासा हैलीपैड़ हैली सेवाओं हेतु पूर्णतः बाधित हो गया था। एसडीआरएफ की टीम द्वारा हेलीपैड पड़े बड़े बोल्टर हटा कर चीरबासा को हैली हेतु सुचारू कर दिया गया है जो रेस्क्यू टीमों के लिए बड़ी राहत है। जिलाधिकारी ने प्रशासन की टीम के साथ हैलीपैड पर पहली लैंडिंग कर पूरी टीम की हौसला अफजाई की। शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे तक चीरबासा हैलीपैड़ से करीब 40 लोगों को रेस्क्यू किया गया। बताया कि अब हैली सेवाओं के माध्यम से चीरबासा से रेस्क्यू कार्यों को और भी आसानी व सुगमता से किया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!