केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा टिकट बुकिंग 8 अप्रैल से होगी शुरू, जाने…..

केदारनाथ धाम हेली सेवा की टिकट की बुकिंग 8 अप्रैल से होगी शुरू, जाने…..
रूद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग 8 अप्रैल से शुरू की जाएगी। इन दिनों आईआरसीटीसी की ओर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल का ट्रायल किया जा रहा है।
90 प्रतिशत टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से होगी। जबकि इमरजेंसी कोटे के तहत 10 प्रतिशत टिकट की बुकिंग ऑफलाइन की जाएगी उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण यूकाड़ा के सीईओ श्री रविशंकर ने बताया कि पहले 5 अप्रैल को केदारनाथ हेली सेवा की टिकटों की बुकिंग शुरू करने की तैयारी थी लेकिन ट्रायल में कुछ तकनीकी दिक्कत आने से अब 8 अप्रैल से ऑनलाइन बुकिंग शुरू की जाएगी।
सरकार की ओर से टिकट रद्द हुआ तो पूरा पैसा मिलेगा वापस रविशंकर ने बताया कि टिकट रद्द करने और किराया वापसी के लिए नियमावली बनाई गई है। जो यात्री हेली सेवा का टिकट रद्द करते हैं तो उन्हें भुगतान भी ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। मौसम खराब होने या तकनीकी कारणों से हेली सेवा रद्द होने पर यात्रियों को पूरा किराया वापस होगा। इस बार मौसम खराब होने पर बैकलॉग की व्यवस्था नहीं होगी।



