हेली कंपनियों ने शुरू की यात्रा की तैयारियां

हेली कंपनियों ने शुरू की यात्रा की तैयारियां
रुद्रप्रयाग। ग्यारवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 25 अप्रैल को खुल रहे हैं। जहां स्थानीय व्यवसायी अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं, वहीं केदारनाथ धाम के लिए संचालित होने वाली हेली कंपनियों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी नौ हेली कंपनियों के स्टाफ केदारघाटी में बने विभिन्न हेलीपैड पर पहुंचकर बुनियादी सुविधाएं तैयार करने में जुट गए हैं।
विगत वर्ष श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए हेली सेवाओं के सम्मुख बेहतर व्यवस्थाएं बनाने की बड़ी चुनौतियां बढ़ चुकी हैं। प्रदेश सरकार द्वारा हेली कंपनियों को बेहतर व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार 20 अप्रैल को सभी नौ हेली कंपनियों के हेलीकॉप्टर केदारघाटी स्थित हेलीपैड पर पहुंच जायेंगे। तथा 22 से 24 अप्रैल तक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की टीम सभी नौ हेलीपैड का निरीक्षण करेगी, और 25 अप्रैल से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा का संचालन होने लगेगा।
हेली सेवा के लिए केदारघाटी में तीन सेक्टर गुप्तकाशी ,फाटा व शेरसी बनाए गए हैं, इनमें गुप्तकाशी से दो फाटा से चार एवं शेरसी में तीन हेलीपैड हैं। हेली कंपनियां



