तरसाली फाटा के समीप वाहन की चेकिंग के दौरान 6 पेटी अंग्रेजी शराब हुुुई बरामद

तरसाली फाटा के समीप वाहन की चेकिंग के दौरान 6 पेटी अंग्रेजी शराब हुुुई बरामद
रुद्रप्रयाग। श्रीकेदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में किसी भी प्रकार से नशीले पदार्थ एवं अवैध शराब की बिक्री न हो इस पर कड़ी निगरानी रखते हुए जिलाधिकारी मयूर दिक्षित द्वारा उपजिलाधिकारी , तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारियों को निरंतर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है ।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि अवैध शराब की तस्करी करने वालों पर निरन्तर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ धाम से वापस लौटते समय रात्रि करीब 11:30 बजे स्थान फाटा से आगे तरसाली के ठीक नीचे गुप्तकाशी की ओर से गौरीकुंड जाने वाली वाहन संख्या UK13TA1477 की चेकिंग तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा एवं राजस्व उपनिरीक्षक गुप्तकाशी एवं उनके द्वारा उक्त वाहन की चेकिंग की गई, चेकिंग के दौरान वाहन से 6 पेटी अंग्रेजी शराब की कुल 72 बोतले बरामद की गई एवं मौके पर फर्द तैयार की गई तथा वाहन एवं शराब को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना गुप्तकाशी के सुपुर्द की गई।
प्राप्त सूत्रों के अनुसार चालक वाहन को छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन स्वामी की तलाश में जुटी।



