उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा में ‘VIP’ बनाना पड़ा भारी, अवैध हूटर और ‘बिहार सरकार’ लिखी स्कॉर्पियो गाड़ी को पुलिस ने किया सीज

केदारनाथ यात्रा में ‘VIP’ बनाना पड़ा भारी, अवैध हूटर और ‘बिहार सरकार’ लिखी स्कॉर्पियो गाड़ी को पुलिस ने किया सीज

​केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर यातायात नियमों के उल्लंघन और फर्जी तरीके से रौब जमाने वाले वाहनों के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार सख्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
​इसी क्रम में आज 7 जून को कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस और यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी BR 01FT 2735 को पकड़ा गया। इस वाहन पर अनाधिकृत रूप से ‘बिहार सरकार’ लिखा हुआ था और गाड़ी में अवैध रूप से हूटर व नेम पट्टिका लगाई गई थी। इस नेम पट्टिका से सम्बन्धित कोई भी व्यक्ति मौजूद होना नहीं पाया गया। इनसे पूछताछ में सामने आया कि केदारनाथ यात्रा के दौरान नियमों को ताक पर रखकर वीआईपी (VIP) बनने और अनावश्यक लाभ उठाने के इरादे से इस गाड़ी पर फर्जी तरीके से हूटर और राजकीय पट्टिका का इस्तेमाल किया जा रहा था। ​रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त स्कॉर्पियो वाहन से नेम पट्टिका व हूटर निकालकर जब्तकर इस वाहन को एम.वी. एक्ट (Motor Vehicle Act) के तहत तत्काल सीज कर दिया गया है। यात्रा मार्ग पर नियमों का उल्लंघन करने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!