उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

गुप्तकाशी पुलिस ने एक वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

थाना गुप्तकाशी से सम्बन्धित एक वांछित अपराधी को किया गया गिरफ्तार।
 रुद्रप्रयाग। पुलिस मुख्यालय स्तर से प्रचलित वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान को सफल बनाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग विशाखा अशोक भदाणे द्वारा सभी क्षेत्राधिकारियों एवं विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।
निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विमल रावत के पर्यवेक्षण में थाना गुप्तकाशी पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 43/22 धारा 406, 120 बी, 411 भा0द0वि0 से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त के कब्जे से मुकदमाती ₹ 1,34,260 व 6 शटरिंग प्लेट बरामद की गयी हैं। अभियुक्त को गिरफ्तार करने के उपरान्त मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी, चमोली भेज दिया गया है।
थाना गुप्तकाशी पर दिनांक विगत वर्ष 14 दिसम्बर  को पंजीकृत इस अभियोग से सम्बन्धित मुख्य अभियुक्त अंशु कुमार पुत्र रामविलास पासवान निवासी बेघड़ पो सलून थाना बरसाना हिमालय प्रदेश को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा पूर्व में ही दिनांक 06 जनवरी 2023 को तथा एक अन्य अभियुक्त कलीम पुत्र नहीर निवासी कमेला नियर कुरैशियन मस्जिद सहारनपुर उ0प्र0 हाल निवास श्रीनगर मस्जिद के पास पौड़ी गढ़वाल को दिनांक 11जनवरी को गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
इकराम उर्फ इकरामुद्दीन पुत्र अमीरउद्दीन निवासी ग्राम नेराणा थाना सिखेड़ा जिला मुजफ्फरनगर हाल निवास श्रीनगर मस्जिद के पास पौड़ी गढ़वाल।
पुलिस टीम का विवरण
1 उप निरीक्षक विजय शैलानी
2 आरक्षी जयप्रकाश
3 आरक्षी सतवीर शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!