उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

सार्वजनिक कार्यों में शराब परोसने पर पाबंदी, ग्राम पंचायत ल्वारा ने सर्वसम्मति पारित किया प्रस्ताव 

लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठ। ग्राम पंचायत ल्वारा की एक महत्वपूर्ण बैठक ग्राम प्रधान आशा देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वन पंचायत, महिला मंगल दल, युवक मंगल दल तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में गांव के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विकास संबंधी अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय यह रहा कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में आयोजित होने वाले किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम, सामुदायिक आयोजन अथवा सामाजिक समारोह में शराब परोसने एवं सेवन करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि इस निर्णय से सामाजिक वातावरण बेहतर होगा, आपसी सौहार्द बना रहेगा तथा नई पीढ़ी को नशामुक्त समाज की प्रेरणा मिलेगी । बैठक में ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। स्वच्छता अभियान को नियमित रूप से संचालित करने, पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधारोपण करने, पेयजल एवं सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाने तथा युवाओं और महिलाओं की विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया । ग्रामीणों ने पंचायत क्षेत्र में सामाजिक एकता, पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प भी लिया। बैठक में यह भी तय किया गया कि गांव के विकास से जुड़े सभी कार्य जनसहभागिता एवं पारदर्शिता के साथ किए जाएंगे, जिससे पंचायत आदर्श ग्राम की दिशा में आगे बढ़ सके।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नशामुक्त, स्वच्छ, पर्यावरण-अनुकूल एवं समृद्ध ग्राम पंचायत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। पंचायत प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि बैठक में लिए गए निर्णय गांव के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे। इस मौके पर इस मौके पर पूर्व प्रधान कैलाश चन्द्र पुरोहित , दरवान भट्ट, महेश प्रसाद बगवाड़ी, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला, माया बगवाड़ी, पार्वती बगवाड़ी, मोनिका बुटोला, चन्द्रवती बुटोला, लक्ष्मी फर्स्वाण, आशा सेमवाल, कविता शुक्ला, मंजू राणा, शीला भट्ट, सुनीता भट्ट, शशि देवी, अनीता देवी, प्रियंका देवी, आशा गुसाईं, पूजा देवी, रघुवीर लाल, मीनाक्षी देवी, लक्ष्मी देवी, रोशनी देवी सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!