उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

छात्रावास को कब्जामुक्त कराने को लेकर क्रमिक अनशन जारी, 23 को होगा विशाल जन आंदोलन जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

फाटा। राजकीय इंटर कालेज फाटा के भवन पर संचालित अस्थाई पशु उपचार केंद्र को हटाने की मांग को लेकर 10 मार्च से स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जनता क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। उनके द्वारा लगातार छात्रावास को कब्जामुक्त करने की मांग की जा रही।
क्रमिक अनशन के सातवें दिन छात्रावास संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल द्वारा 23 मार्च को विशाल जन आंदोलन किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को ज्ञापन दिया।
क्रमिक अनशन के सातवें दिन भी आंदोलन जारी रहा जिसमें युवा बुजुर्ग एवं मातृ शक्ति लगातार अपना समर्थन दे रहे हैं। सभी के द्वारा राईका फाटा के छात्रावास भवन को खाली करने की मांग की जा रही है। उनके द्वारा कहा गया कि क्षेत्र हित में आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक जैसे प्रशिक्षण संस्थान खोले जाएं , जिस से युवाओं को स्कूल की पढ़ाई के बाद उच्च शिक्षण के लिए दूर शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

वहीं, ग्राम प्रधान रविग्राम रामेश्वर प्रसाद जमलोकी ने बताया 23 मार्च से पहले जिला प्रशासन छात्रावास पर संचालित पशु उपचार केंद्र को अन्यत्र स्थानांतरित नहीं करती है तो 23 मार्च को समस्त क्षेत्रीय जनता द्वारा जन आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सिर्फ एक ही मांग है हमारे राईका फाटा के छात्रावास पर निजी संस्था द्वारा संचालित पशु उपचार केंद्र को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाय।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजाराम सेमवाल ने बताया कि बच्चों के छात्रावास पर निजी संस्था कब्जा कर रही है, जिसे हटाने के लिए जनता को आंदोलन करना पड़ रहा है।
इस दौरान पूर्व प्रधान उमेंद्र रमोला भी मौजूद रहे ।
वहीं क्रमिक अनशन के सातवें दिन भी प्रातः से ही बुजुर्ग एवं महिलाएं अनशन स्थल पर अपना समर्थन देने पहुंचे। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य खड़िया योगिता नेगी रावत, पीटीए अध्यक्ष जसपाल राणा, चरण सिंह मेहरा, त्रिलोक खोयाल, अमित सेमवाल, जगदम्बा प्रसाद जमलोकी, शम्भू प्रसाद जमलोकी, विनोद अन्थवाल सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!