उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

गौण्डार – बन्दतौली संगम में नदी में बहा अज्ञात व्यक्ति, दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, सर्च अभियान जारी

ऊखीमठ। मद्महेश्वर घाटी के गौण्डार–बन्दतौली संगम क्षेत्र में नदी में बह गए एक अज्ञात व्यक्ति की तलाश लगातार जारी है। एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, जल पुलिस, स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने दूसरे दिन भी व्यापक सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल सका।

जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान गौण्डार ने जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, रुद्रप्रयाग को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी कि बन्दतौली संगम के समीप एक अज्ञात व्यक्ति नदी में बह गया है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल राहत एवं खोज-बचाव अभियान शुरू करते हुए एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, जल पुलिस, राजस्व उपनिरीक्षक रांसी तथा स्थानीय पुलिस की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया।

घटना वाले दिन स्थानीय ग्रामीणों और बचाव दलों ने मौके पर खोजबीन की, लेकिन अंधेरा होने और प्रतिकूल मौसम के कारण अभियान प्रभावित रहा तथा व्यक्ति का कोई पता नहीं चल सका।

इसके बाद 14 जुलाई मंगलवार को मौसम अनुकूल होने पर विभिन्न एजेंसियों की संयुक्त टीमों ने घटनास्थल और आसपास के नदी क्षेत्र में पूरे दिन सघन सर्च अभियान चलाया। इसके बावजूद अज्ञात व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

जिला प्रशासन ने बताया कि लापता व्यक्ति की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। सभी संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ खोज अभियान में जुटी हुई हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!