उत्तराखंडगांवचमोलीदेहरादूनफटाफट ख़बरें

चीन में आयोजित यूनिवर्सिटी गेम्स के 20 किमी वॉक रेस में गोल्डन गर्ल मानसी ने जीता कांस्य पदक

चीन में आयोजित यूनिवर्सिटी गेम्स के 20 किमी वॉक रेस में गोल्डन गर्ल मानसी ने जीता कांस्य पदक

चमोली। चीन में आयोजित यूनिवर्सिटी गेम्स में 20 किलोमीटर वॉक रेस में गोल्डन गर्ल मानसी ने कांस्य पदक जीता।  गोल्डन गर्ल मानसी नेगी चीन के चेंगडू शहर में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक होने वाले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स वॉक रेस 20 किलोमीटर में भारत की ओर से प्रतिभाग कर रही है।
चीन के चेंगडू में चल रहे थे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स- 2023 में चमोली की गोल्डन गर्ल मानसी नेगी ने 20 किलोमीटर वॉक रेस टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीत देश के साथ प्रदेश ओर जनपद का नाम रोशन किया। मानसी नेगी एथलेटिक्स गेम्स में कई नेशनल रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। मानसी ने दिखा दिया है कि बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है पहाड़ की इस बेटी के पहाड़ जैसे बुलंद हौसलों ने बेटियों के लिए एक नई लकीर खींची है।

चीन के चेंगडू शहर में आयोजित हो रही वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में आज 20 किलोमीटर वॉक रेस में भारतीय टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । भारत की वॉक रेस 3 में गोल्डन गर्ल मानसी नेगी सहित अन्य एथलेटिक्स शामिल थे। मानसी नेगी ने कहा कि महिला वॉक रेस में भारतीय टीम को तीसरा स्थान मिलने पर पूरी टीम बेहद खुश है। मानसी के इस प्रदर्शन से प्रदेश सहित चमोली जिले भर के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!