
यात्रियों से भरी बस नाले में बही, 35 लोग थे सवार, देखें
नैनीताल के रामनगर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर है, बीते दिन रामनगर के धनगढ़ी पुल में यात्रियों से भरी बस बरसाती नाले में बह गई, बस में कुल 35 लोग सवार थे जिनको जेसीबी की मदद से बचा लिया गया। धनगढ़ी क्षेत्र में इस बरसाती नाले में पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं, इस प्रकार लापरवाही से बड़े हादसे हो सकते हैं, लेकिन गनीमत रही कि मौके पर जेसीबी मशीन मौजूद रही। जिसकी सहायता से सभी यात्रियों को फौरन ही बस से बाहर निकाल लिया गया, सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
लगातार हो रही बारिश से जिस तरह नदी नाले उफान पर हैं उससे लोगों को सावधान रहना चाहिए और बरसाती नालों को पार करते समय जलस्तर देख लें। लेकिन लोग लापरवाही के चलते बड़े हादसे का शिकार हो जाते हैं।



