उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

भैरों गदेरे पर फिर टूटा ग्लेशियर, पैदल मार्ग आवाजाही के लिए हुआ बाधित, डीएम रुद्रप्रयाग की तीर्थयात्रियों से अपील यात्रा मार्ग सुचारू होने के बाद शुरू करें यात्रा

भैरों गदेरे पर फिर टूट ग्लेशियर, पैदल मार्ग आवाजाही के लिए हुआ बाधित, डीएम रुद्रप्रयाग की तीर्थयात्रियों से अपील यात्रा मार्ग सुचारू होने के बाद शुरू करें यात्रा

आज पुनः 2 बजकर 25 मिनट पर भैरों ग्लेशियर पर फिर से ग्लेशियर टूटने के कारण यात्रा मार्ग आवाजाही हेतु पूर्णतः बंद हो गया है l

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा में मौसम के अलर्ट को लेकर 3 मई बुधवार को यात्रा स्थगित की गई थी। गुरुवार को सुबह 10 बजे से तीर्थयात्रियों को केदारनाथ धाम रवाना किया गया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग विगत सायं को भैंरों गदेरे एवं कुबेर ग्लेशियर पर ग्लेशियर टूटने के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग आवागमन हेतु बंद हो गया था। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में यात्रा मार्ग को सुचारू करने के लिए डीडीएमए, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ व पुलिस के जवानों ने दोनों ग्लेशियरों से बर्फ हटाने का कार्य पूर्ण कर पैदल मार्ग को आवाजाही के लिए सुचारू किया।

आज पुनः 2 बजकर 25 मिनट पर भैरों ग्लेशियर पर फिर से ग्लेशियर टूटने के कारण यात्रा मार्ग आवाजाही हेतु पूर्णतः बंद हो गया है l

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केदारनाथ धाम पैदल यात्रा कर रहे तीर्थ यात्रियों से अपील की है कि यात्रा मार्ग पूरी तरह से सुचारू न होने तक केदारनाथ की यात्रा पर न जाएं जिस स्थान पर हैं उसी स्थान पर सुरक्षित रहें। उन्होंने यह भी कहा कि जो यात्री हैली सेवा से दर्शन करना चाहते हैं वो हैली सेवा के माध्यम से केदारनाथ धाम के दर्शन कर सकते हैं l उन्होंने यात्रा मार्ग में दोनों ग्लेशियर पर तैनात डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, एन डी आर एफ, वाईएमएफ व पुलिस के जवानों को निर्देश दिए कि अपनी सुरक्षा के साथ ही तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें l

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!