उत्तराखंडदेशफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीयरुद्रप्रयागसुरक्षा

गौरीकुंड हादसा चौथे दिन भी जारी रहा 20 लापता लोगों का रेस्क्यू सर्च अभियान….

गौरीकुंड हादसा चौथे दिन भी जारी रहा 20 लापता लोगों का रेस्क्यू सर्च अभियान….

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण 23 लोग लापता हो गए थे जिसमें 3 शव बरामद किए गए। भूस्खलन में लापता 20 लोगों का सर्च रेस्क्यू खोजबीन आज चौथे दिन भी लगातार घटना स्थल व नदी के किनारे जारी रहा।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि पुलिस थाना चौकियों एवं फायर सर्विस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सर्च रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इसके साथ ही संदिग्ध स्थानों पर ड्रोन कैमरे द्वारा भी सर्च अभियान किया गया।

उन्होंने कहा कि टीमों द्वारा आज धारी देवी, खांकरा, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, चंद्रापुरी, कुंड बैराज आदि स्थानों में सर्च रेस्क्यू व खोजबीन अभियान चलाया गया। टीमों द्वारा विषम कठिन परिस्थितियों मे सर्च रेस्क्यू व खोजबीन कार्य किया जा रहा है किन्तु टीमों को अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई है और न ही किसी लापता व्यक्तियों का कोई सुराग मिल पाया है।
सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान में डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस, फायर सर्विस तथा जिला प्रशासन की टीमों द्वारा रेस्क्यू एवं खोजबीन कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!