उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरें

राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों में अम्मा की रसोई में बनाए गए गढ़वाली पारंपरिक व्यंजन 

राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों में अम्मा की रसोई में बनाए गए गढ़वाली पारंपरिक व्यंजन

रूद्रप्रयाग। राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत पोषण माह के अंतर्गत बाल विकास विभाग द्वारा आज विकास खंड अगस्त्यमुनि में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र दौला, किणझाणी, क्यूंजा द्वितीय, जाबरी, केडामल्ला, केडातल्ला कोंथा, मचकंडी, रामपुर आदि में तथा विकास खंड जखोली के आंगनवाड़ी केंद्र तुनेटा में अम्मा की रसोई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी अगस्त्यमुनि शैली प्रजापति ने अवगत कराया कि अम्मा की रसोई में गांव की वृद्ध महिला द्वारा चूल्हे पर लोहे की कढ़ाई का उपयोग कर गढ़वाली व्यंजन पारंपरिक व्यंजन बनाए गए। व्यंजनों में मुख्यतः गहथ का फाणा, काली दाल का चैंसा, पिंडालू के पैतूड़, मंडुवे की रोटी, झंगोरे की खीर मंुगरी और कद्दू की पटूड़ी चौलाई के लड्डू आदि पकवान बनाए गए। सभी पकवानों को आंगनवाड़ी केंद्रों में पंजीकृत गर्भवती व धात्री माताओं तथा बच्चों को परोसा गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी जखोली हिमांशु बडोला ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम अम्मा की रसोई में पकवान बनाने वाली माता को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
आयोजित कार्यक्रमों में सुपरवाईजर सुधा बंगवाल, राधा पाठक, खंड शिक्षा अधिकारी यशवीर रावत, देवेश्वरी देवी, विमला देवी सहित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!