उत्तराखंडगांवदेहरादूनपौड़ीफटाफट ख़बरेंमनोरंजनलाइफस्टाइल

पौड़ी में चार अगस्त से गढ़वाली फिल्म पोथली होगी प्रदर्शित.…….

पौड़ी में चार अगस्त से गढ़वाली फिल्म पोथली होगी प्रदर्शित.…….

ब्यूरो। पौड़ी शहर के प्रेक्षागृह में चार अगस्त से गढ़वाली फिल्म पोथली प्रदर्शित होने जा रही है। बुधवार को पौड़ी में फिल्म का पोस्टर लांच किया गया। फिल्म के निर्माता निर्देशक व अभिनेता रवि ममगांई ने कहा कि यह फिल्म चार अगस्त से दिखाई जाएगी। फिल्म उत्तराखंड व देश के मौजूदा हालात पर बनी है व बेटियों के साथ बढ़ रहे घिनौने अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने वाली फिल्म है। जिसमें शम्भू प्रसाद नाम के एक साधारण व्यक्ति की कहानी है जो अपनी इकलौती बेटी 17 वर्षीय राधा (पोथली) को बहुत प्यार करता है, लेकिन कुछ असमाजिक तत्वों की ओर से उसकी बेटी का पहले बलात्कार और फिर हत्या कर दी जाती है। जिसमें क्षेत्र में उत्तराखंड के बाहर से आए रसूखदार व खनन माफिया का बेटा और उसके दोस्त शामिल होते हैं। पैसे के बल पर सबूत मिटा देने के बाद एक मजबूर बाप अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए दरबदर भटकता हुआ दिखाया गया है। कहानी में शम्भू अंत में मजबूर होकर कानून हाथ में ले लेता है। फिल्म पोथली में शम्भू प्रसाद की दमदार भूमिका उत्तराखंड के जाने माने अभिनेता रवि ममगाईं ने निभाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!