उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी का रूद्रप्रयाग पहुंचने पर पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत,  रोड शो निकालकर जनता का किया अभिवादन

गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी का रूद्रप्रयाग पहुंचने पर पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत,  रोड शो निकलकर जनता का किया अभिवादन

रूद्रप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी के गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी का आज जनपद रूद्रप्रयाग पहुंचने पर हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों कार्यकर्ताओं में उन्होंने भाजपा को वोट दिलाने का जोश भरा।
भाजपा गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी का जिले के खांकरा में विभिन्न क्षेत्र से आए भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं व ढोल दमाओं से उनका स्वागत किया। तत्पश्यात रूद्रप्रयाग में विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने रुद्रा बैंड से लेकर मकड़ी बाजार पेट्रोल पम्प तक पुष्प वर्षा कर उनका रोड़ शो के दौरान स्वागत कर बलूनी जी तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं के नारों से उनका अभिवादन किया।श्री बलूनी ने पेट्रोल पम्प पर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुवे कहा की जो भी कार्यकर्ता मेरी जीत व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संघर्ष,मेहनत कर रहा है उसके लिए मुझे चाहिए अपना खून भी बहाना पड़े में उसके लिए तत्पर रहूंगा। उन्होंने पत्रकारों से कहा की पूरे उत्तराखंड प्रदेश के पांचों के पांचों सीट कमल की नरेंद्र मोदी को देना है यह चुनाव नेताओं और कार्यकर्ताओं से निकलचुका है यह चुनाव जनता लड़ा रही है बड़े अंतर से जनता भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी को जीता रहें हैं जिससे 400 पार करना हैं। और विकसित भारत विकशीत उत्तराखंड विकसित गढ़वाल का जो लक्ष्य है उसे पूरा करना हैं। उन्होंने कहा की कांग्रेस जर्जर हो चुकी है । जितने भी राजनैतिक,सामाजिक कार्यकर्ता एवम अन्य दलों के लोग नरेंद्र मोदी के विकास यात्रा के सहभागी बनाना चाह रहे हैं। और हम इस विकास यात्रा में जो भी शामिल हो रहे हैं हम उनका स्वागत कर रहे हैं।और हम भारत के विकास में हम उनका योगदान भी ले रहे हैं। और जो आज मुझे लोगों कार्यकर्ताओं ने समान दिया उसका में ऋणी रहूंगा। रोड़ शो के बाद श्री बलूनी का घोलतीर में भी क्षेत्र से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने ढोल दमाओं,फूलमालों से स्वागत किया जिस पर श्री बलूनी ने भ्रमण के दौरान किए गए सम्मान का अभिवादन स्वीकार किया इस दौरान प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत,विधायक रूद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, विधायक केदारनाथ श्रीमती शैलारानी रावत, जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार,जिला पंचायत अध्यक्ष अमर देय शाह , महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नोटियाल,श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अज्येंद्र अजय,राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट,रमेश गडिया,गढ़वाल लोकसभा संयोजक विजय कप्रवान, गढ़वाल लोकसभा सह प्रभारी हेमंत दिवेदी,रूद्रप्रयाग, केदारनाथ संयोजक शंकुतला जगवान, वाचस्पति सेमवाल,जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल,सह प्रभारी रघुवीर बिष्ट,पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल,जिला महामंत्री भारतभूषण भट्ट विनोद देवसाली सहित हजारों की संख्या में लोग व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!