उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागहेल्थ

तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर मे 109 ग्रामीणो का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। सेवा इंटरनेशनल भारत द्वारा सेवा आरोग्यम कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखण्ड ऊखीमठ के सीमान्त क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविरों मे 109 ग्रामीणो का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। जबकि एक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। सेवा इंटरनेशनल भारत द्वारा सेवा आरोग्यम कार्यक्रम के तहत लम्बे समय से सीमान्त क्षेत्रो मे स्वास्थ्य शिविरो के माध्यम से ग्रामीणो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की पहल की जा रही है जिसका सीमान्त गांवो के ग्रामीणो को भरपूर लाभ मिल रहा है।

जानकारी देते हुए ब्लॉक लीडर जीतेन्द्र कुमार पुरोहित ने बताया कि मदमहेश्वर घाटी के राउलैक व बुरवा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 43 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जबकि न्याय पंचायत मनसूना में आयोजित शिविर में 30 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया जिसमें एक मरीज को बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग रेफर किया गया। उन्होने बताया कि तुंगनाथ घाटी के मक्कूमठ व परकंडी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 36 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्होने बताया कि तीनो स्थानो पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के लिए तिथिया निर्धारित की गयी है जिससे ग्रामीणो को स्वास्थ्य शिविरो का अधिक लाभ मिल सके । बताया कि तीनो स्थानो पर आयोजित स्वास्थ्य शिविरों के दौरान ग्रामीणों को अनुभवी चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श, आवश्यक जाँच एवं निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं। डॉ. दिव्या, राहुल रावत, आयुष रावत, पायल नेगी, मंजू, यशवंत नेगी, सुरेंद्र बिष्ट एवं पूनम द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविरो मे महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। उन्होने बताया कि सेवा इंटरनेशनल भारत द्वारा किए जा रहे प्रयास ग्रामीण अंचलो मे स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्राथमिक उपचार की दिशा मे सशक्त पहल की जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!