उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

पूर्व सीएम हरीश रावत पहुंचे शीतकालीन गद्दी स्थल ऊखीमठ, कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का लिया आशीर्वाद

लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठ। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत के पक्ष में केदारघाटी के गांवों में जनसंपर्क कर वोट मांगे। शनिवार को ओंकारेश्वर मंदिर में बाबा केदार से आशीर्वाद लेकर प्रचार की शुरुआत की। इस दौरान उन्होने सबसे पहले उखीमठ में रोड़ शो किया जहाँ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खासा जोश दिखा। पूर्व सीएम ने दुकानों में जाकर लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। उखीमठ से आगे बढकर मदमहेश्वर घाटी के अलग अलग गाँवों में उन्होने नुक्कड़ सभाऐं और जनसम्पर्क किया । अपनी जन सभाओं में उन्होने कहा कि 2013 में भी आपदा आई थी , और हमने कुछ ही महीनों में यात्रा शुरु की । यहाँ के स्थानीय लोगों ने  यात्रा जल्द शुरू करने की मांग की। और केदारनाथ के लोगों के सहयोग से हमने यात्रा शुरु करवाई । हरीश रावत यहीं नहीं रुके उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि 2013 की आपदा के बाद हमने केदारनाथ के सभी रास्तों को दुरुस्त कर दिया था । लेकिन अब ये समझना मुश्किल है कि सडक में गढ्ढे हैं या गढ्ढों में सड़क। उन्होंने कहा सीएम पुष्कर सिंह धामी कहते हैं कि उन्हे केदारनाथ का विधायक समझा जाए । लेकिन उन्हें शर्म आनी चाहिए कि गुप्तकासी से त्रियुगीनारायण तक सड़क खस्ता हाल हैं । लोगों के बिजली के बिल गलत आ रहे हैं वो आप सही नही कर पा रहे हैं। आप यहाँ के विधायक नहीं आप चारों धामों के अपराधी है। उन्होने कहा कि सीएम धामी यात्रा का सही संचालन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होने कहा कि दक्षिण भारत से शंकराचार्य यहाँ आए थे और शिव के आदेश पर केदार धाम की स्थापना की । उन्होने कहा कि आज पुष्कर सिंह धामी नए शंकराचार्य बन गए और हमारी केदारनाथ से शिला ले जाकर दिल्ली के बुराडी में केदारनाथ धाम की स्थापना करने चले गए । इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ,पूर्व विधायक ललित फर्सवाण ,पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!