उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

केदारघाटी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में की मतदान की अपील

केदारवासियों की भावनाऐं नहीं समझ पाई धामी सरकार – हरीश रावत

सीएम धामी खुद ही शंकराचार्य बन गए जो दिल्ली में बना दिया केदारनाथ – हरीश रावत

गुप्तकाशी। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत के पक्ष में प्रचार करने गुरुवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गुप्तकाशी पहुँचे । जहाँ उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया । इस दौरान गुप्तकाशी में आयोजित जनसभा को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने संबोधित किया।

जनसभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरीश रावत ने राज्य सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार को आपदा में जो राहत केदारवासियों को पहुँचानी चाहिए थी उसमें सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है । धामी सरकार केदारवासियों की तकलीफ को ना ही समझ पाई और ना ही मरहम लगाने का काम कर पाई । 2013 की आपदा से तुलना करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जब वो मुख्यमंत्री थे उनकी सरकार ने हर संभव मदद आपदा पीडितों तक पहुँचाई। उन्होने केदारनाथ की जनता से अपील की कि वो अपनी जमीनें ना बेचें । सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जमीनों की दलाली इस समय पर चरम पर है और इस कृत्य में भाजपा सरकार और संगठन के लोग शामिल है । उन्होने कहा मनोज रावत ही वो पहले विधायक थे जिन्होने भू कानून का मुद्दा विधानसभा में उठाया ।

केदारनाथ से शिला को दिल्ली ले जाने के प्रकरण पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चुटकी लेते हुए कहा कि सीएम धामी खुद को शंकराचार्य समझ बैठे इसलिए दिल्ली में केदारनाथ बनाने चले थे । उन्होने मनोज रावत के पक्ष में वोट मांगते हुए कहा केदार की जनता को ऐसा प्रतिनिधी चाहिए जो किसी भी संकट की घडी में केदारनाथ की जनता के लिए मजबूत दिवार बन कर खड़ा हो जाए ।

जनसभा के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत, धारचुला विधायक हरीश धामी , जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी, ग्राम प्रधान गुप्तकाशी प्रेम सिंह नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख उखीमठ जयनारायण नौटियाल, उखीमठ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अवतार सिंह नेगी , गुप्तकाशी मंडल प्रभारी भाष्कर गैरोला, देवप्रयाग अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल , कालीमठ सैक्टर प्रभारी लक्ष्मण सिंह बिष्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवाण और प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!