समुदाय विशेष के प्रति सांप्रदायिक तनाव की शिकायत पर भीरी में निष्पक्ष एव शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करने को लेकर फ्लैग मार्च

समुदाय विशेष के प्रति सांप्रदायिक तनाव की शिकायत पर भीरी में निष्पक्ष एव शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करने को लेकर फ्लैग मार्च
ऊखीमठ। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में मतदान की तारीख नजदीक आते ही प्रत्याशियों के प्रचार ने गति पकड़ ली है। विगत दिन भीरी क्षेत्र में समुदाय विशेष के प्रति सांप्रदायिक चीजें की जा रही हैं की शिकायत की गई है।
रिटर्निंग अधिकारी विधान सभा केदारनाथ/उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला ने अवगत कराया है कि इंद्रेश मैखुरी प्रतिनिधि भाकपा (एम एल) द्वारा भीरी में समुदाय विशेष के प्रति सांप्रदायिक चीजें की जा रही हैं की शिकायत की गई है।
उन्होंने अवगत कराया है कि उक्त शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर पुलिस को भेजा गया है तथा पुलिस द्वारा क्षेत्र में मार्च किया गया तथा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था नियंत्रण में है तथा तनाव जैसी कोई स्थिति नहीं है। साथ ही संबंधित के विरुद्ध पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने सभी से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी तरह से कोई समुदाय विशेष के प्रति कोई सांप्रदायिक माहौल खराब न करें तथा सभी केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से करने की अपील की है।



