उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागसुरक्षा

अग्निशमन विभाग ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का किया फायर ऑडिट, सुरक्षा मानकों को पूर्ण करने के दिए निर्देश

रुद्रप्रयाग। अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता करने को लेकर अग्निशमन विभाग ने विभिन्न संस्थानों का किया फायर ऑडिट किया। तथा सभी संस्थान स्वामियों को सुरक्षा मानकों को पूर्ण करने के सख्त निर्देश भी दिए।

जनपद में एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणनाथ सिंह बिष्ट के नेतृत्व में फायर टीम द्वारा रुद्रप्रयाग कस्बे के विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों का व्यापक फायर ऑडिट एवं निरीक्षण किया गया।

अग्निशमन टीम द्वारा कस्बे में संचालित होटल एवं रेस्टोरेंट, मैरिज हॉल तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान संस्थानों की जांच की।
​निरीक्षण के दौरान टीम ने मुख्य रूप से अग्नि शमन यंत्रों (Fire Extinguishers) की कार्यक्षमता, आपातकालीन निकास (Emergency Exits), पानी की उपलब्धता और बिजली के उपकरणों की सुरक्षा स्थिति को बारीकी से जांचा गया।

​ निरीक्षण के दौरान जिन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों में खामियां पाई गईं, उन्हें प्रभारी अग्निशमन अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से सुधार करने के निर्देश दिए गए।​ सम्बन्धित संस्थानों को नोटिस निर्गत किए गए।
​संस्थान स्वामियों को भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचने हेतु सुरक्षा उपकरणों को अपडेट रखने की चेतावनी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!