उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

सीईओ प्रमेन्द्र कुमार बिष्ट की अपर निदेशक पद पर प्रोन्नति को लेकर के विदाई समारोह

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र कुमार बिष्ट की अपर निदेशक पद पर प्रोन्नति के उपरान्त विभिन्न संगठनो, कार्यालय कार्मिकों की ओर से विदाई दी गई, इस दौरान सीईओ प्रमेंद्र कुमार बिष्ट ने कहा कि मौजूदा वक्त के साथ निष्टा, समर्पण से कार्य करना जरूरी है। उन्होने जिला प्रशासन से मिले सहयोग के प्रति भी आभार जताया।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रा शि एवं समग्र शिक्षा की और से आयोजित विदाई समारोह में मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र कुमार बिष्ट ने कहा कि, शिक्षा विभाग में सेवा का अवसर सौभाग्य की बात है उन्होने कहा कि सबसे बड़ा महकमा होने के कारण चुनौतिया अधिक है किन्तु निष्टा व समर्पण से हर बाधाऐं दूर हो जाती है उन्होने अधीनस्थ कार्मिकों को सलाह देते हुए कहा कि हाई टेक युग में कार्मिकों को स्वयं भी अपडेट होना होगा, सीईओ बिष्ट ने जिला प्रशासन एवं विकास विभाग से मिले सहयोग के प्रति भी आभार जताया साथ ही प्राथमिक शिक्षक संघ, राजकीय शिक्षक संघ, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ एवं मिनिष्ट्रियल एसोसिएशन के सकारात्मक प्रयासों की भी सराहना की।
जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी ने निर्वतमान मुख्य शिक्षा अधिकारी की प्रोन्नति पर बधाई दी व उनके निर्देशन में विभाग को मिली उपलब्धियों पर आभार जताया इस मौके पर वित अधिकारी चन्द्रप्रकाश सती, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अनुज भद्री ,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी करणजीत सिंह रौथाण, पीएम पोषण एवं समग्र शिक्षा के सभी समन्वयक एवं कार्मिक मौजूद रहे चतुर्थ वर्गीय संघ से अब्दुल नफीस खान ने पुष्प गुच्छ भेंट की, विदाई समारोह के दौरान श्री बिष्ट व उनकी पत्नी रंजना को फूल मालाओं से भव्य स्वागत करते हुए स्मृति चिहन एवं शाल भेंट की गई, संचालन पीएम पोषण प्रभारी वीरेन्द्र कठैत ने किया।
उधर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम झिक्वाण, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष आलोक रौथाण, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष लखपत लिंगवाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विनोद मणी, जगजीत राम कुंवर, सहित कार्यालय कार्मिकों की और से स्मृति चिहन भेंट कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!