उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरें

अवैध शराब की बिक्री कर  रहे लोगों पर आबकारी विभाग ने की कार्यवाही, उखीमठ और जखोली के तीन जगहों पर 55 हाफ और 56 पव्वे किए बरामद

अवैध शराब की बिक्री कर  रहे लोगों पर आबकारी विभाग ने की कार्यवाही, उखीमठ और जखोली के तीन जगहों पर 55 हाफ और 56 पव्वे किए बरामद

रूद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री पर रोक को लेकर आबकारी विभाग द्वारा जिलाधिकारी के निर्देशन में  निरंतर सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चलाए गए सघन चैकिंग के दौरान तीन अलग-अलग व्यक्तियों से अवैध शराब बरामद की गई है जिसके बाद उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी दीपाली शाह ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशों के क्रम में आबकारी निरीक्षक लालू राम के नेतृत्व में चलाए गए सघन चैकिंग अभियान के दौरान नाग में स्थित एक संदिग्ध व्यक्ति के दुकान की तलाशी लेने पर उक्त संदिग्ध व्यक्ति (पुष्कर भंडारी पुत्र जगत सिंह) की दुकान से 26 अद्दे मैक डाॅवल व्हिस्की अंग्रेजी शराब तथा जखोली चौकी में स्थित संदिग्ध व्यक्ति (वासुदेव पुत्र राधे सिंह) की दुकान से 29 अद्दे सोलमेट व्हिस्की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसी क्रम में त्यौला, ऊखीमठ में स्थित एक संदिग्ध व्यक्ति (धीरेंद्र सिंह पुत्र दौलत सिंह नेगी) के घर से 56 पव्वे मैक डाॅवल व्हिस्की अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
सघन चैकिंग अभियान टीम में उप आबकारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद मैठाणी सहित प्रा. आब. सिपाही रीना, किस सेमवाल, शुभम असवाल, प्रमोद, धर्मेंद्र जगवाण, बंटी आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!