उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

राजमार्ग विभाग की अनदेखी के कारण फाटा में बना डेंजर जोन, बरसात के मौसम में भूस्खलन से स्वास्थ्य केंद्र की सड़क हो जाती है अवरुद्ध

राजमार्ग विभाग की अनदेखी के कारण फाटा में बना डेंजर जोन

रूद्रप्रयाग/केदारघाटी। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फाटा बाजार से स्वास्थ्य केंद्र की ओर जा रही सड़क पर सुरक्षा दीवाल न होने से पत्थर गिरने का भय हमेशा बना रहता है, स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत करने पर भी यह कार्य नही हो पाया है।

बता दें कि, राजमार्ग 107 पर फाटा बाजार में आलवेदर के तहत सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान  फाटा बाजार में स्वास्थ्य केंद्र की ओर जा रही सड़क को राजमार्ग विभाग द्वारा कटिंग कर सड़क को चौड़ा किया गया। परन्तु विभाग द्वारा स्वास्थ्य केंद्र की सड़क को बाद में बनाया गया लेकिन राजमार्ग विभाग द्वारा सड़क मार्ग के ऊपरी छोर पर सुरक्षा दीवाल का निर्माण नही किया गया है। जबकि हर बरसात में उस स्थान पर भूस्खलन होने का खतरा बना रहता है। भूस्खलन होने से स्वास्थ्य केंद्र की ओर जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो जाता है, तथा सड़क के नीचे की ओर स्थित भवन स्वामी पत्थर गिरने के भय में रहने को मजबूर रहते हैं। वहीं भूस्खलन के ऊपरी ओर बोंडार तोक स्थित है जहां ग्रामीणों के मकान हैं। राजमार्ग विभाग द्वारा शीघ्र ही उस स्थान का ट्रीटमेंट नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ा खतरा हो सकता है।

 

स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि राजमार्ग विभाग को पूर्व में भी लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया गया है परन्तु विभाग की अनदेखी हमेशा बनी हुई है।
वहीं जिलापंचायत विभाग द्वारा स्वास्थ्य केंद्र की सड़क को स्वीकृति प्रदान की गई है परन्तु उस स्थान पर भूस्खलन होने के भय से सड़क निर्माण का कार्य लंबित हो गया है।
ग्राम प्रधान रविग्राम पिंकी देवी ने बताया कि राजमार्ग विभाग द्वारा बाजार में स्वास्थ्य केंद्र की ओर जा रही सड़क के समीप ऊपरी हिस्से पर सुरक्षा दीवाल न लगने से फाटा एवं बोंडार तोक को को खतरा हो गया है, इसी के सम्बंध में माननीय मुख्यमंत्री हेतु उनके द्वारा लिखित में पत्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बरसात में भू स्खलन होने से स्वास्थ्य केंद्र की सड़क बंद हो जाती जिस से आमजन एवं तीर्थ यात्रियों को असुविधा से गुजरना पड़ता है। उन्होंने शासन प्रशासन से शीघ्र इसका संज्ञान लेने एवं यहां पर सुरक्षा दीवाल लगाने की मांग की है।
वहीं स्थानीय जगत सिंह रमोला ने बताया कि नीचे की ओर इस स्थान पर उन लोगों के भवन स्थित है, बरसात के मौसम में हर दिन पत्थर गिरने का भय बना रहता है, राजमार्ग विभाग को कई बार अवगत कराया गया परन्तु सदैव उनके द्वारा अनदेखी ही की गई है।
स्थानीय ग्रामीणों सहित व्यपरियों ने शासन प्रशासन से स्वास्थ्य केंद्र की ओर जा रही सड़क के ऊपरी सिरे पर अतिशीघ्र सुरक्षा दीवाल लगाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!