उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागलाइफस्टाइलसुरक्षा

केदारनाथ धाम में न करें आतिशबाजी, पुलिस प्रशासन ने चलाया जागरुकता और चेकिंग अभियान

केदारनाथ धाम में न करें आतिशबाजी, पुलिस प्रशासन ने चलाया जागरुकता और चेकिंग अभियान

केदारनाथ। केदारनाथ धाम में दीपावली पर्व के अवसर पर आतिशबाजी न करने के संबंध में पुलिस प्रशासन ने जागरूकता अभियान चलाया।

विगत वर्षों की भांति केदारनाथ धाम क्षेत्र में दीपावली पर्व के अवसर पर आतिशबाजी न करने और पटाखे न फोड़े जाने के सम्बन्ध में जनपद पुलिस और अग्निशमन इकाई के स्तर से स्थानीय व्यापारियों, श्रद्धालुओं को केदारनाथ में पटाखे न फोड़ने और आतिशबाजी न किये जाने के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। साथ ही पुलिस व अग्निशमन इकाई की टीमों द्वारा आतिशबाजी की सामग्री व पटाखे इत्यादि की चेकिंग की गयी है।
पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने केदारनाथ में उपस्थित लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए धाम में आतिशबाजी न करने तथा दीप जलाने की दीपावली मनाए जाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!