उत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

सेवा और समर्पण से ही संगठन की पहचान : विजय कप्रवाण, भाजपा मंडल चोपता में सेवा पखवाड़ा के तहत मंडल कार्यशाला आयोजित

सेवा और समर्पण से ही संगठन की पहचान : विजय कप्रवाण,

भाजपा मंडल चोपता में सेवा पखवाड़ा के तहत मंडल कार्यशाला आयोजित

ऊखीमठ। भाजपा मंडल चोपता में सेवा पखवाड़ा के तहत मंडल कार्यशाला का आयोजन दुर्गाधार में मंडल अध्यक्ष अर्जुन नेगी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में बद्री केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने शिरकत की। कार्यशाला कार्यक्रम में मंडल महामंत्री दीपक नेगी ने सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयों का स्वागत अभिनंदन किया। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम  मंडल प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट, सतेराखाल वार्ड जिला पंचायतसदस्य गंभीर सिंह बिष्ट, कार्यक्रम संयोजक त्रिलोचन प्रसाद भट्ट मंचासीन होते हुए माल्यार्पण स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए।

गंभीर सिंह बिष्ट और त्रिलोचन प्रसाद भट्ट ने भाजपा पार्टी की रीति और नीति,रूपरेखा विस्तार रूप से सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराई
मंडल कार्यशाला को संबोधित करते हुए बद्री केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासन पार्टी है, यहां सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है, और कार्यकर्ता भी सेवा और समर्पण भाव से काम करता है, इस सेवा पखवाड़ा अभियान में जनपद से लेकर मंडलों तक मंडलों से लेकर सभी बूथों तक सत्रह सितंबर प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस से लेकर दो अक्टूबर गांधी जयंती तक अठ्ठारह कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिन कार्यक्रमों में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी, प्रबुद्ध संवाद, नमो मैराथन, पंडित दीनदयाल के जीवन पर संगोष्ठी, गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान, विकसित भारत चित्र कला प्रतियोगिता, एक पेड़ मां के नाम, जिलों में सांसद खेल प्रतियोगिता, आदि कार्यक्रमों का आयोजन होना है, मोदी जी की विचारधारा को सभी कार्यकर्ताओं ने आम जनता तक पहुंचाना है, आप सभी कार्यकर्ताओं ने इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है,

मंडल कार्यशाला के शुभ अवसर पर, जिला मंत्री मगन नेगी, जिला मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्तवाल, बुद्धि बल्लभ थपलियाल, मंडल महामंत्री भागचंदलाल, मंडल मीडिया प्रभारी, मानेंद्र कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष सचेंद्र रावत, मंडल महिला मोर्चा के अध्यक्ष दुर्गा करासी, मीनाक्षी बर्तवाल, हिम्मत सिंह रावत, अमित कुमार, विजयपाल कठैत, विमल बिष्ट, योगंबर रावत, चंद्रवीर नेगी मातवर राणा, सुदर्शन राणा आदि सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!