उत्तराखंडगांवधार्मिकरुद्रप्रयाग

भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा नारायणकोटी में भक्तों को आशीर्वाद देकर रात्रि प्रवास के लिए पहुंची बणसू

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। कालीमठ घाटी के पंचगाई के ग्रामीणो की अराध्य भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के केदार घाटी मे पर्दापण करते ही केदार घाटी के हर गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है तथा भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा मूसलाधार बारिश मे भी विभिन्न गांवो का भ्रमण कर ग्रामीणो की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दे रही है। भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा मंगलवार को नारायणकोटी गांव के विभिन्न तोको का भ्रमण कर रात्रि प्रवास के लिए देर सांय बणसू गांव पहुंच गयी है , भगवती चामुण्डा के बणसू गांव आगमन पर ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। बुधवार को भगवती चामुण्डा कि दिवारा यात्रा त्यूडी गांव का भ्रमण कर रात्रि प्रवास के लिए ग्राम पंचायत कोरखी के धानी तोक पहुंचेगी। 15 वर्षो बाद भगवती चामुण्डा के दिवारा यात्रा के केदार घाटी आगमन पर हर गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है तथा ग्रामीण श्रद्धा भाव से भगवती चामुण्डा की पूजा – अर्चना कर मनौती मांग कर विश्व कल्याण व क्षेत्र के खुशहाली की कामना कर रहे है। भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा शिव – पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण, भगवती गौरा की तपस्थली गौरीकुंड सहित केदार घाटी के अनेक तीर्थ स्थलो व गांवो का भ्रमण कर केदारनाथ पहुंचेगी जहां पर भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा तीर्थ भ्रमण तीर्थ स्नान करने के बाद दिवारा यात्रा की वापसी होगी। मंगलवार को ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्य अमित देवशाली , राजेन्द्र प्रसाद देवशाली , राहुल देवशाली , हिमांशु भट्ट, पुरूषोत्तम भट्ट और ओम प्रकाश भट्ट ने नारायणकोटी गांव मे पंचाग पूजन के तहत विधि – विधान से अनेक पूजाये समपन्न कर भगवती चामुण्डा , भगवान केदारनाथ , जाखराजा सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओ का आवाहन कर आरती उतारी तथा ठीक 11 बजे भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई। भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के बणसू गांव के लिए रवाना होने पर ब्राह्मणो ने वेद ऋचाओ , महिलाओ ने मांगलिक गीतो , भक्तो ने जय माता के उदघोषो , स्थानीय वाद्य यंत्रो की मधुर धुनो से दिवारा यात्रा की अगुवाई की । देर सांय दिवारा यात्रा के बणसू गांव पहुंचने पर ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया । ग्राम पंचायत चौमासी के निवर्तमान प्रधान मुलायम सिंह तिन्दोरी ने बताया कि भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के केदार घाटी आगमन पर भक्तो मे भारी उत्साह बना हुआ है तथा मूसलाधार बारिश मे भी ग्रामीण उत्साह व उमंग से अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनौती मांग रहे है । इस मौके पर समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी , संरक्षक कृपाल सिंह राणा , त्रिलोक सिंह रावत, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी , सचिव तीरथ सिंह राणा , कोषाध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत , दिनेश सत्कारी , मोहन सिंह राणा , पूर्ण सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह पंवार, जगत सिंह राणा , अभिषेक राणा , नवीन राणा , राजेन्द्र रावत , महिपाल तिन्दोरी , कलम सिंह राणा , राजेन्द्र सत्कारी , भगत सिंह सत्कारी सहित नारायणकोटी व बणसू गावो के सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!