जिला टैक्सी मैक्सी यूनियन के देवेंद्र बने निर्विरोध अध्यक्ष प्रकाश पवार सचिव, जिला नव कार्यकारिणी का हुआ गठन

जिला टैक्सी मैक्सी यूनियन के देवेंद्र बने निर्विरोध अध्यक्ष, प्रकाश पवार सचिव, जिला नव कार्यकारिणी का हुआ गठन
रूद्रप्रयाग। जनपद में संचालित टैक्सी मैक्सी वाहन संचालकों द्वारा शनिवार 2 सितम्बर को जिला नव कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें श्रीकेदारनाथ टैक्सी मैक्सी यूनियन रूद्रप्रयाग जिला कार्यकारिणी की खुली बैठक की गई जिसमें जनपद रुद्रप्रयाग के सभी क्षेत्र के टैक्सी मैक्सी यूनियन के अध्यक्ष एवं सदस्य गण बैठक में सम्मिलित हुए। जनपद में संचालित टैक्सी मैक्सी यूनियन अध्यक्ष एवं सदस्यों के द्वारा सर्व सहमति से निर्विरोध कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष पद पर देवेंद्र सिंह को र्निविरोध चुना गया।
वहीं सदस्यों द्वारा उपाध्यक्ष फरसाराम सेमवाल, सचिव प्रकाश पवार, कोषाध्यक्ष राजेंद्र डिमरी, सह सचिव अनूप रावत, महामंत्री हरीश पुंडीर, सह कोषाध्यक्ष गणेश सेमवाल एवं मीडिया प्रभारी आलोक सिंह नेगी सहित समस्त कार्यकारिणी का निर्विरोध चुना गया। सभी सदस्यों द्वारा जिला टैक्सी मैक्सी के संयोजक भूपेंद्र मैठाणी को बनाया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ समस्त टैक्सी संचालकों के हितों के लिए हमेशा कार्य करेंगे।



